बनारस में Priyanka Gandhi नें भरी हुंकार, मां दुर्गा की स्तुति के साथ रैली की हुई शुरुआत

0
2223
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) वाराणसी दौरे पर हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) वाराणसी दौरे पर हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का स्वागत किया, जिसके बाद उनका काफिला सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पूजा अर्चना के लिए पहुंची। बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। प्रियंका गांधी यहांम से पूजा करके मां कुष्मांडा से आशीर्वाद लेने पहुंची। उसके बाद प्रियंका रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में किसान न्याय रैली को संबोधित किया।

सरकार को महंगाई और रोजगार पर घेरा

प्रियंका ने यहां कहा कि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा, सौ रुपए पेट्रोल, 90 रुपए डीजल, एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है। जनता त्रस्त है, आप परेशान हैं और संघर्ष कर रहे हैं, वहीं पीएम के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में नौकरियां गईं, लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी। देश के हवाई अड्डे, रेलवे अपने मित्रों को सौंप दिए। पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे। एक हवाई जहाज आठ हजार करोड़ का और देश की एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया। देश नष्ट हो रहा है, पहचानिए। चुनाव की बात नहीं, देश की बात है।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कोई नहीं गया लखीमपुर

यह देश भाजपा की जागीर नहीं है, आपका देश है। जागरूक और समझदार बनिए, नहीं तो खुद को बचा पाएंगे, न देश को। यह देश आपकी मेहनत से बना है। जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देगा, हम लड़ते रहेंगे। अपने अंदर झांकिए, खुद से सवाल पूछिए, क्या इन सात सालों में आपके जीवन में कोई विकास हुआ। जवाब नहीं है तो मेरे साथ आईए और सरकार को बदलिए। प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अभी तक नहीं गए। दुनिया के हर कोने में पीएम घूम सकते हैं, लेकिन अपने देश के किसानों से मिलने नहीं जा सकते। किसानों को वो आंदोलनजीवी कहते हैं, हम डरेंगे नहीं। आइए हमारे साथ ..हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। देश को बचाने के लिए बदलाव जरूरी है।

केवल पोस्टरों में दिख रहा है विकास

प्रियंका ने कहा देश और प्रदेश त्रस्त है। हत्याएं हो रही हैं, किसी को भी मारा जा रहा है। देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, सुरक्षित बस मोदी जी और उनके खरबपति दोस्त हैं। जनता परेशान है, किसानों के पास पैसा नहीं और मोदी जी दो-दो विमान खरीद रहे हैं। प्रियंका ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल 100 के पार चला गया और एलपीजी एक हजार के पार चला गया। बिजली का दाम तीन बार बढ़ा, जिनके घर में बिजली नहीं है, उनके घर में भी बिजली बिल आता है। क्या ये है विकास, ऐसे दिन आएंगे किसी ने सोचा नहीं था, केवल पोस्टरों में विकास है।

प्रियंका ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर हमला बोला। कृषि कानूनों को लेकर मोदी और योगी को घेरते हुए कहा, क्या मोदी जी ने प्रदेश के किसानों को देखा, वे किस हाल में हैं ? किसान न्याय रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को कुचल दिया, उनके परिवार का कहना है कि हमें मुआवज़ा नहीं, न्याय चाहिए। मैं जब किसान नक्षत्र सिंह के घर गई तो परिवार ने बताया कि उनका बेटा बीएसएफ में दाखिल हुआ है। जब मैं रमन कश्यप पत्रकार के घर गई तो बताया, उन्हें जीप के नीचे कुचला गया। क्योंकि वे सच सामने लाने के लिए वीडियो बना रहे थे। मैं सरकार से पूछती हूं कि घटना का दोषी कौन है।

ये भी पढ़ें

Varun Gandhi ने अपनी ही पार्टी को घेरा, ट्वीट कर कहा-“लखीमपुर खीरी की घटना को हिंदू बनाम सिख की लड़ाई में तब्दील करने की कोशिश हो रही है”

AC रूम में बैठकर किसानों पर DNA करने वालों की Kumar Vishwas ने लगाई क्लास, कहा-“सिर्फ फिल्मों में देखा होगा किसान”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here