“आपके तो दोनों हाथ में लड्डू है…”, PM Modi ने अशोक गहलोत पर ली चुटकी

0
306
PM Modi
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को राजस्थान को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train Rajasthan) की सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री (PM Modi to Inaugrate Rajasthan Vande Bharat)ने अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी। बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला।

इस दौरान पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि आपके तो दोनों हाथों में लड्डू है। रेलमंत्री भी राजस्थान के हैं और रेलवे के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं। बता दें कि राजस्थान को पहली और देश को 14वीं वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। वंदे भारत दिल्ली से जयपुर के बीच चलेगी, जिसका आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी ने उद्घाटन किया है।

रेल मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने आज राजस्थान की जनता को सेकेंड जनरेशन की उन्नत वंदे भारत ट्रेन दी है। अजमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली ये वंदे भारत राजस्थान की पहली और देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है। राजस्थान में रेल कार्यों को गति देने के लिए PM ने अधिक बजट का आवंटन किया है। 2014 से पहले साल में 650 करोड़ के आसपास का बजट था, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 9500 करोड़ राजस्थान को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here