पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के बलूचिस्तान से सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी (62) ने 14 साल की बच्ची से शादी कर ली। इस खबर के सामने आते ही देश भर में पाकिस्तान की आलोचना हो रही है।

MP Maulana Salahuddin

मौलान अयूबी बलूचिस्तान के चित्राल से सांसद हैं। उन्होंने इस मामले पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वे मौलाना फजल-उर-रहमान की पार्टी से सांसद हैं। रहमान इस वक्त पाकिस्तान डेमोक्रेटिक के नेता हैं। यह फ्रंट इमरान सरकार के खिलाफ देश में आंदोलन चला रहा है।

ये मामला पहले भी मीडिया में चर्चा का विषय था लेकिन उस समय खबर की पुष्टि नहीं हुई थी। बच्ची के पिता ने भी निकाह की पुष्टि की है। अब एक NGO की अपील पर पुलिस इसकी जांच करने जा रही है।

‘द डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के स्कूल ने उसका बर्थ सर्टिफिकेट मीडिया को जारी किया है। इसमें उसकी डेट ऑफ बर्थ 28 अक्टूबर 2006 बताई गई है। इसके बाद एक लोकल NGO ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब इसकी जांच की जाएगी।

पाकिस्तान में निकाह कानून की बात करें तो यहां लड़कियों की शादी की उम्र 16 साल तय है। अगर इससे कम उम्र में शादी की जाती है तो कानूनी तौर पर यह गुनाह माना जाएगा और इसके लिए जोल भी हो सकती है। यहां तो कानून का उल्लंघन सांसद ही  कर रहे हैं।

पुलिस के सामने लड़की के पिता ने मौलाना और अपनी 14 साल की बेटी की शादी से इनकार कर दिया था। जब लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के दूसरे अफसर इस बारे में जानकारी लेने उनके घर पहुंचे तो लड़की के पिता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बेटी जब तक 16 साल की नहीं हो जाती, तब तक वे उसे सांसद के घर के लिए विदा नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here