सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए’ऑपरेशन कावेरी’ शुरू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हमारे जहाज…

लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच चुके हैं।-विदेश मंत्री

0
64
Operation Kaveri
Operation Kaveri

Operation Kaveri: अफ्रीकी देश सूडान इन दिनों गृहयुद्ध की जद्द में है। यहां सत्ता को हासिल करने के लिए सेना और पैरामलिट्री फोर्स के बीच जंग जारी है। इस युद्ध में अभी तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है वहीं हजारों की संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। एक भारतीय की भी मौत होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूडान में लगभग 4 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन की जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खुद ट्वीट करके दी है।

Operation Kaveri: विदेश मंत्री एस. जयशंकर
Operation Kaveri: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Operation Kaveri: शिप और विमान भारतीयों को घर वापस लाने को तैयार- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट करके ऑपरेशन कावेरी की जानकारी दी है। उन्होंने कहा,”ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए चलाया जा रहा है। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच चुके हैं। अभी और भी भारतीय रास्ते में हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए तैयार हैं। भारत सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।”

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना के दो विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सूडान और सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। बताया गया कि वायुसेना का विमान सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं वहीं, आईएनएस सुमेधा सूडान के बंदरगाह पहुंच गया है।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर ध्‍यान
पिछले दिनों सूडान की हालात को लेकर पीएम मोदी समीक्षा बैठक की थी। बैठक के दौरान पीएम ने सूडान में हाल के घटनाक्रमों का आकलन किया। सूडान में वर्तमान में फंसे हुए 4 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ सभी इंतजामों की समीक्षा भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूडान में एक भारतीय नागरिक के निधन पर शोक व्यक्त जताया था। गृहयुद्ध से प्रभावित सूडान में पिछले सप्ताह भारतीय नागरिक गोली का शिकार हो गया था। पीएम ने इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, विकास की बारीकी से निगरानी करने और सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का लगातार मूल्यांकन करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया था। अब भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः

सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर PM Modi ने की हाई-लेवल मीटिंग, जानें पूरा मामला

2024 में ‘महा विकास अघाड़ी’ की पार्टियां साथ लड़ेंगी चुनाव या नहीं, जानिए इस पर क्या बोले MVA गठबंधन के नेता और CM शिंदे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here