आज देश 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में पूरे देश भर में हर्षोउल्लास का माहौल है। एकतरफ जहां पीएम मोदी ने अपने भाषण में न्यू इंडिया का संदेश दिया है। वहीं दूसरी तरफ देशभर में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं जो न्यू इंडिया की तरफ बढ़ने का संकेत देती हैं। मणिपुर में कई उग्र संगठनों से जुड़े उग्रवादियों ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोमवार को हुए उग्रवादियों द्वरा आत्मसमर्पण को सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना जा रहा है। सरकार ने इसके लिए ‘होम कमिंग सेरेमनी’ नामक एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

इस घटना के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंसा छोड़ शांति का रास्ता अपनाने वाले उग्रवादियों की प्रशंसा की। इन उग्रवादियों में  चार महिलाएं भी हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास की बात कहकर इसे प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं हो सकती। उग्रवादियों को राजनीतिक वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने पहले के सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाने की पुरानी नीति पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here