“सभी को होना होगा एकजुट, हम पूरी तरह केजरीवाल जी के साथ”, जानिए दिल्ली के CM से मिलकर विपक्षी एकता पर क्या बोले नीतीश?

Nitish Met Kejriwal: नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद मनोज झा और जेडूयी नेता ललन सिंह भी नीतीश के साथ हैं।

0
25
Nitish Met Kejriwal : delhi news
Nitish Met Kejriwal : delhi news

Nitish Met Kejriwal: 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एक मजबूत दावेवारी पेश करने की कवायद के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पंहुचे हैं। नीतीश कुमार के साथ बिहार के कई दिग्गज नेता भी केजरीवाल से दिल्ली मिलने आए हैं। नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद मनोज झा और जदयू नेता ललन सिंह भी नीतीश के साथ हैं।

इस मुलाकात में नेताओं के बीच हाल के कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मुलाकात का समय सुबह 11:30 बजे का था, लेकिन नीतीश कुमार आधा घंटा पहले ही सीएम केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंच गए। बता दें, केजरीवाल से नीतीश की ये दूसरी मुलाकात है।

55118f85 77d5 41df 843b 6c5edf0cfb0b min

गौरतलब है, कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक में शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचे हैं। नीतीश आज दिल्ली में विपक्षी एकजुटता को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।

Nitish Met Kejriwal: दिल्ली सरकार और एलजी के बीच टकराव पर बोले नीतीश

जानकारी के लिए बता दें, राजधानी में अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर अब दिल्ली सरकार फैसला नहीं ले सकेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार इस संबंध में अध्यादेश लेकर आई है। जिसमें अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक सिविल सर्विस अथॉरिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

इसी पर सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम इनके (केजरीवाल) साथ हैं, ज़्यादा से ज़्यादा विपक्षी पार्टीयों को एक साथ मिल कर अभियान चलाना होगा। हम पूरे तौर पर केजरीवाल जी के साथ हैं।”

तेजस्वी यादव बोले, ‘दिल्ली में भाजपा की कभी नहीं होगी वापसी’

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं, हम उसके खिलाफ केजरीवाल को समर्थन देने आए हैं। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो क्या उपराज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में भाजपा की कभी वापसी नहीं होगी।”

Nitish Met Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव का आज अपने आवास पर आतिथ्य करने का अवसर मिला। दिल्ली में केंद्र सरकार की तानाशाही समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। नीतीश और तेजस्वी के सभी दिल्लीवासियों के साथ खड़े होने पर मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। विपक्ष को एकजुट होकर हमें केंद्र की भाजपा सरकार के इस तानाशाही अध्यादेश को संसद में हराना होगा।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here