मंगल ग्रह सतह की एक सुदंर सी तस्वीर सामने आई है। इसे अमेरिकी स्पेश एजेंसी NASA जारी की है। मंगल ग्रह के सतह की 360 डिग्री हाई डेफ पेनोरैमिक फोटो जारी की है। इसे 142 तस्वीरों से मिलाकर बनाया गया है। इस तस्वीर में मंगल ग्रह के जजीरो क्रेटर (खाली झील की सतह) को काफी नजदीक से समझा जा सकता है। नासा के अनुसार, यह खाली झील 28 मील में फैला हुआ है। खास बात यह है कि ये सभी तस्वीरें पर्सीवरेंस रोवर ने अपने कैमरों से कैप्चर किया है।

उसने एक वीडियो भी भेजा था, जिसमें रोवर को इंजेक्ट करते हुए दिखाया गया है। वीडियों में लैंडिंग के दौरान की आवाज भी कैप्चर हुई थी। पर्सीवरेंस रोवर अब तक 4700 से अधिक तस्वीरें NASA को भेज चुका है। बता दें कि, नासा ने एक लैंडिंग टाइम (टच डाउन) वीडियो जारी किया था। 3 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो में तीन फ्रेम हैं।

मंगल ग्रह के लेटेस्ट वीडियो और आवाज रिकॉर्ड करने के लिए पर्सीवरेंस रोवर में 23 कैमरे और दो माइक्रोफोन लगाए गए हैं। रोवर के साथ दूसरे ग्रह पर पहुंचा पहला हेलिकॉप्टर Ingenuity भी है। इसके लिए पैराशूट और रेट्रोरॉकेट लगे हैं। रोवर मंगल ग्रह पर 10 साल तक काम करेगा। इसमें 7 फीट का रोबोटिक आर्म और एक ड्रिल मशीन है।

MARS

वीडियो में साफ दिख रहा है कि, रोवर ने कैसे लैंडिंग की। हीट शील्ड और पैराशूट भी नजर आते हैं। इसी वीडियो में नासा के स्टाफ की खुशी के पल भी कम्पाइल किए गए हैं। नासा ने कहा- यह इतिहास में पहली बार हुआ जब मार्स पर लैंडिंग का वीडियो और तस्वीरें ली गई हैं। हमन इसपर खोज करनी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here