Mulayam Singh Yadav Death | Live Updates: सैफई पहुंचा मुलायम का पार्थिव शरीर, चंदन की लकड़ी से होगा ‘नेताजी’ का अंतिम संस्कार

0
201
Mulayam Singh Yadav Death
Mulayam Singh Yadav Death

Mulayam Singh Yadav Death | Live Updates: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मुलायम के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। मुलायम सिंह 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं और 1977 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार में मंत्री बने। 

सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का काफिला लेकर शाम 5.23 बजे सैफई पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हुजूम उमड़ा और जब तक सूरज चांद रहेगा नेता जी का नाम रहेगा के नारे गूंजे। 300 गाड़ियों के काफिले के साथ मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई पहुंच गया है। रास्ते भर काफिले पर उनके चाहने वालों ने पुष्प वर्षा कर नम आंखों से अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि दी।

  • मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई के लिए रवाना हो गया है।
  • उनके निधन के बाद हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह के निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।उन्होंने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
  • राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया शोक, कहा- मुलायम सिंह यादव एक सच्चे योद्धा थे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ने आज अंतिम सांस ली।
  • मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।
  • मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि समाजवादी विचारों कि एक मुखर आवाज आज मौन हो गई।
  • बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं अपने पिता लालू प्रसाद यादव जी के साथ मुलायम सिंह यादव से मिलने मेदांता अस्पताल गया था। उनके निधन की खबर हम सभी के लिए बेहद दुखद है। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमारे नेताजी और उनके परिवार के साथ एक परिचित रिश्ता है।
  • पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुलायम सिंह यादव एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे जिन्होंने पिछड़े वर्गों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाया। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। हमें उनके जीवन से सबक सीखना चाहिए और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
  • मुलायम सिंह यादव के निधन पर  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन का समाचार दुःखद है।
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की है।
  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
  • प्रियंका गांदी वाड्रा ने भी ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के निधन पर जाताया शोक।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें।

  • हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैं उनसे 3 दिन पहले अस्पताल में मिला था, तब उनकी हालत गंभीर थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

पेज अपडेट जारी है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here