अमेरिका के पेंसिलवेनिया प्रांत में 300 से अधिक पादरियों ने बीते 70 साल में 1000 से भी अधिक बच्चों का यौन शोषण किया और तो और, चर्च पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय इन घटनाओं पर पर्दा डालने का आरोप है। इस बात का खुलासा मंगलवा को अमेरिका में जारी एक ग्रैंड जूरी रिपोर्ट में हुआ।

इस रिपोर्ट में पेन्सिलवेनिया के करीब 300 रोमन कैथोलिक पादरियों पर 1,000 से भी अधिक बच्‍चों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 1940 के दशक से लेकर अगले 70 वर्षों में पादरियों ने ऐसी नापाक हरकतें की। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई की बजाय चर्च ने इन पर पर्दा डालने का काम किया।

प्रांत के अटॉर्नी जनरल जोश शैपिरो ने कहा, 900 पन्नों की इस रिपोर्ट में 1000 से ज्यादा पीड़ितों की पहचान की गई है। हालांकि ग्रैंड जूरी का मानना है कि पीड़ितों की वास्तविक संख्या और अधिक है, क्योंकि कई पीड़ित कभी सामने नहीं आए।

हालांकि, दुनियाभर में अब पादरियों द्वारा किए जा रहे यौन शोषण और उसे छिपाने की कोशिशों पर सवाल उठ रहे हैं। आइए एक नजर अभी तक के बड़े आरोपों और जांच पर डालते हैं।यौन शोषण के मामलों को छिपाने के दोष में ऐडिलेड में आर्कबिशप फिलिप विलसन को 12 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। वह यौन शोषण के मामले को छिपाने वाले दुनिया के सबसे ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी भी बने।

ये हैं दुनिया के सबसे बड़े मामले

चिली में 22 मई को यौन शोषण के आरोपों में ही 14 पादरियों को चर्च से निकाल दिया गया था। यह आरोप एक दशक पुराने थे। वहीं ऑस्ट्रिया से यौन शोषण के करीब 800 मामलों का खुलासा हुआ। दो स्कैंडलों की वजह से वैटिकन को उच्च-पदस्थ पादरियों को 1995 और साल 2004 में हटाना पड़ा।  कनाडा में करीब 10 हजार शोषण के स्व-घोषित पीड़ितों ने मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया। तो जर्मनी में साल 2010 से सैकड़ों कथित मामले सामने आए हैं। साल 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, 1945 से 1990 के दशक के बीच प्रार्थना करने वाले समूह के 547 पूर्व सदस्य यौन शोषण के पीड़ित थे।

बेल्जियम में 2012 के बाद से सैकड़ों यौन शोषण की शिकायतें मिली हैं।  नीदरलैंड्स  में 1945 से 2010 के बीच हजारों नाबालिगों के साथ यौन शोषण हुआ। करीब 800 संदिग्धों की पहचान हुई। इसके अलावा आयरलैंड में
14 हजार 500 बच्चों के पादरियों द्वारा यौन शोषण के पीड़ित होने की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here