मोहाली कोर्ट ने Tajinder Bagga के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, BJP नेता के पिता बोले- केजरीवाल के लपेटे में नहीं आएंगे

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह ने चिंता जताई है कि वे (अरविंद केजरीवाल ) किसी न किसी बहाने से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लपेटना चाहते हैं। वे केजरीवाल के लपेटे में नहीं आएंगे और आतंक के रूप में उनके सामने छाएं रहेंगे।

0
224
Tajinder Pal Bagga
Tajinder Bagga

Tajinder Bagga की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आने के एक दिन बाद, शनिवार को मोहाली की एक अदालत ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए नए सिरे से वारंट जारी किया है। तेजिंदर बग्गा पर भारतीय दंड संहिता IPC की 153 ए, 505, 505 (2) और 506 धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। वहीं मोहाली कोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने मोहाली की साइबर क्राइम ब्रांच को तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है।

Tajinder Pal Singh Bagga
Tajinder Bagga

केजरीवाल पर भड़के Tajinder Bagga के पिता

बता दें कि इस बीच भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह ने चिंता जताई है कि वे (अरविंद केजरीवाल ) किसी न किसी बहाने से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लपेटना चाहते हैं। वे केजरीवाल के लपेटे में नहीं आएंगे और आतंक के रूप में उनके सामने छाएं रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हमें सुरक्षा प्रदान कर रही है। वे क़ानून की लड़ाई लड़ेंगे।

download 2022 05 07T183716.696
Tajinder Bagga के पिता प्रीत पाल सिंह

3 राज्य, 1 गिरफ्तारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह भड़काऊ बयान देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। मामला मोहाली निवासी आम आदमी पार्टी के नेता सनी सिंह अहलूवालिया की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

Tajinder Bagga Case Update
Tajinder Bagga

जैसे ही पंजाब पुलिस बग्गा को गिरफ्तार करके पंजाब रवाना हुई, दिल्ली पुलिस हरकत में आई और जनकपुरी पुलिस स्टेशन में उनके पंजाब समकक्षों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। देखते ही देखते हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा ने पंजाब पुलिस के काफिले को रोक दिया। जहां से दिल्ली पुलिस देर रात बग्गा को दिल्ली ले आई।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here