खेलने-कूदने की उम्र में इस किशोरी ने जो मुकाम हासिल किया है, उसके लिए बड़े-बड़े पढ़ाकू भी तरस गए। जिस उम्र में परीक्षा नतीजों से कई छात्र अवसाद में चले जाते हैं। वहां इस छात्रा ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। देश की होनहार बेटियों में शामिल तेलंगाना की समीथा ने शानदार मुकाम हासिल किया है। तेलंगाना हैदराबाद की महज 16 साल की छात्रा समीथा ने राज्य की सबसे युवा इंजीनियर होने की उपलब्धि हासिल की है।16 साल की कासीभट्ट समीथा तेलंगाना की सबसे युवा इंजीनियर बन गई है। समीथा का सपना पावर सेक्टर में जाकर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए कुछ खास करने का है। समीथा पावर सेक्टर में जाकर देश को दुनिया के बाकी देशी की बराबरी पर लाना चाहती है।

छोटी समीथा ने निसंदेह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी योग्यता ने उनके सीनियर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बेटी की इस बड़ी उपलब्धि से समीथा के माता-पिता इतने खुश हैं मानो आज ही दिवाली और होली हो।

कासीभट्ट समीथा ने 10 साल की उम्र में ही 10वीं की परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने 10वीं में 8.8 जीपीए हासिल किया और इंटरमीडिएट में 89 फीसदी अंक हासिल किए थे। तब उन्होंने सरकार से गुजारिश की कि इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए उन पर से उम्र की शर्त हटाई जाए। फिर उन्होंने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और 8.85 जीपीए के साथ इसे पास कर लिया है। एपीएन की तरफ से भी छोटी समीथा को बड़ी उपलब्धि की ढेरों बधाई।

                                                                                                                ब्यूरो रिपोर्ट, एपीएन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here