इन दिनों केरल में बाढ़ से त्राहि-त्राहि मची हुई है। बाढ़ से बचने के लिए लोग इधर से उधर भाग रहे हैं। लेकिन अपने सामानों को बचा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने कई ऐसे एलान किए हैं जो लोगों को राहत पहुंचाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को ऐलान किया कि केरल में बाढ़ के दौरान जिन पासपोर्ट को नुकसान पहुंचा है, उन्हें सरकार निशुल्क बदलेगी। स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि केरल में अभूतपूर्व बाढ़ से भारी क्षति हुई है। हमने फैसला किया है कि स्थिति सामान्य होने पर बाढ़ के कारण जिन पासपोर्ट को नुकसान हुआ है, उन्हें निशुल्क बदला जाएगा। स्वराज ने ट्वीट कर कहा, “केरल में अभूतपूर्व बाढ़ से भारी क्षति हुई है। हमने फैसला किया है कि स्थिति सामान्य होने पर बाढ़ के कारण जिन पासपोर्ट को नुकसान हुआ है उन्हें निशुल्क बदला जाएगा। कृपया संबंधित पासपोर्ट केंद्रों से संपर्क कीजिए।” बता दें कि राज्य में बाढ़ से 35 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग बेघर हो गए हैं।

केरल पिछले कई दिनों से भयंकर बाढ़ की चपेट में है और इस आपदा के कारण राज्य में 35 से अधिक लोगों की जान चली गयी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। राज्य के 14 में से 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने अपनी पार्टी की ओर से केरल सरकार को एक करोड़ रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है। रविवार को मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने बताया कि बाढ़ से 8316 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 20 हजार घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 10 हजार किलोमीटर सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

खबरों के मुताबिक,  सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की और मल्लापुरम हैं। क़रीब 30 हजार लोग राहत कैंप में रहने के मजबूर हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से वयानाड और एर्नाकुलम जैसे कई इलाकों की सड़कें कट गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here