Mansukh Mandaviya ने संसद में कहा, ‘Corona के नये वैरिएंट Omicron का एक भी केस देश में नहीं’

0
323
Dr Mansukh Mandaviya
Dr Mansukh Mandaviya

Corona के नये वैरिएंट Omicron के कारण विश्वस्तर पर फैले चिंताओं के कारण भारत में मोदी सरकार इसे लेकर लगातार मैराथन बैठकें कर रही है। वहीं केंद्र के साथ-साथ सभी राज्य सरकारें इस वैरिएंट को लेकर अलर्ट के मोड पर चल रही हैं। लेकिन आज इस मामले में एक राहत की खबर मिली देश की संसद से।

देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद के राज्यसभा में बयान देते हुए हेल्थ मिनिस्टर ने बताया कि इस समय देश में कोरोना के नये वैरिएंट Omicron का एक भी केस नहीं है। इस खबर का मतलब ये हुआ कि दक्षिण अफ्रीका में कहर मचा रहे इस वैरिएंट से देश अभी मुक्त है।

जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रूप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट Omicron को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। इस वेरिएंट से पूरी दुनिया डरी हुई है।

Omicron इटली, जर्मनी, हॉंग कॉंग, इजिप्ट, इजरायल, कनाडा, बेल्जियम जैसे कई देशों में फैल चुका है

वायरस अब तक इटली, जर्मनी, हॉंग कॉंग, इजिप्ट, इजरायल, कनाडा, बेल्जियम जैसे कई देशों में पहुंच चुका है। जानकारों का कहना है कि यह अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट है।

coo

अब इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने भी वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को Omicron नाम दिया है।

WHO के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं

डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है।

corona

डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicron वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicron वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।

Omicron वेरिएंट के लक्षण में तेज बुखार, खासी, सर दर्द होता है

Omicron वेरिएंट के लक्षण कोरोना की तरह हैं। इसमें में भी तेज बुखार, खासी, सर दर्द होता है। DNA English में छपी खबर के अनुसार नए वेरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका के जानकारों ने कुछ अहम बातें कहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की Dr Coetzee ने बताया कि इसके लक्षण कोरोना से कुछ अलग नहीं हैं। इसका इलाज आसानी से घर पर भी हो सकता है।

corona 2

उन्होंने कहा कि इसके लक्षण माइल्ड भी होते हैं। जो कि शुरू में तो पता नहीं चलता है पर भविष्य में इसका असर दिखता है। Dr Coetzee ने बताया कि उन्होंने पिछले 10 दिन के भीतर 30 कोरोना मरीजों का “Unfamiliar Symptoms” के साथ इलाज किया है। वे जल्दी ठीक हो गए। इस वायरस से बहुत अधिक डरने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Omicron वेरिएंट के क्या हैं लक्षण? कैसे होगा इलाज? पढ़िए South Africa की Dr Coetzee ने क्या कहा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here