Madhya Pradesh के मंत्री बोले- ठाकुर-ठकार अपनी महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं, उन्हें पकड़-पकड़कर…

0
396
मंत्री बिसाहूलाल सिंह।

Madhya Pradesh के मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने बयान को लेकर घिर गए हैं। दरअसल एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि ठाकुर-ठकार जैसे जितने बड़े-बड़े लोग हैं, वे लोग अपनी महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं। उनकी महिलाएं बाहर न निकलें तो उन्हें पकड़-पकड़कर बाहर निकालना चाहिए।

ठाकुर-ठाकर अपनी महिलाओं को घरों तक सीमित रखते हैं- मंत्री

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा, ‘ठाकुर-ठाकर (उच्च जातियां) अपनी महिलाओं को अपने घरों तक सीमित रखते हैं और उन्हें समाज में काम नहीं करने देते हैं। ठाकुरों और अन्य बड़े लोगों की महिलाओं को उनके घरों से बाहर निकाला जाना चाहिए और समानता सुनिश्चित करने के लिए समाज में काम करना चाहिए।’

गौरतलब है कि बिसाहूलाल सिंह महिलाओं के ही एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके भाषण का यह वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर काम करने की अपील करते हुए सुने जा सकते हैं।

क्या कहा था मंत्री ने?

उन्होंने कहा कि ‘महिला-पुरुषों को मिलकर काम करना चाहिए। खासकर, जितने बड़े-बड़े लोग हैं… ठाकुर-ठकार और बड़े-बड़े लोग। वे लोग अपनी औरतों को कोठड़ी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जितना धान काटने, आंगन लीपने, गोबर फेंकने के काम हैं, ये सब हमारे गांव की महिलाएं करती हैं। जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। और जितने बड़े ठाकुर-वाकुर हैं न, उनके घर जाए। उनकी महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालें। तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।’

यह भी पढ़ें:Madhya Pradesh के सीएम शिवराज सिंह चौहान तीन सौर ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन, 1500 MW बिजली का होगा उत्पादन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here