पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का गला खराब हो गया है। उनके मुंह से आवाज तक नही निकल पा रही है। डॉक्टरों ने अब उन्हें 4-5 दिन ना बोलने की सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने 17 दिनों में 70 रैलियों को संबोधित किया है।

तेलंगाना में भी सिद्धू ने कांग्रेस के समर्थन में कई सभाएं की। इस दौरान लगातार भाषण देने के कारण उनकी आवाज खराब होती चली गई।

चेकअप कराने पर डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि मामला बहुत गंभीर है। इस केस में आवाज भी जा सकती है। डॉक्टरों ने अब उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

बताया जा है कि फिल्हाल उन्हें सांस लेने के लिए अभ्यास करवाया जा रहा है। फिजियोथेरेपी के साथ विशेष दवाएं दी जा रही हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, लगातार हेलिकॉप्टर यात्रा करने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। सिद्धू पहले से ही एंबोलिज्म का इलाज करवा रहे हैं।

आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की काफी डिमांड रही। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद सिद्धू की ही सबसे ज्यादा डिमांड रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here