बुधवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कई जगहों पर महिलाओं के सम्मान में कार्यकम्र आयोजित किए गए साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधी नगर में समारोह में महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते हुए कई महिलाओं को सम्मानित किया। लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए महिलाओं का सम्मान शायद मायने नहीं रखता।

011चुनाव के दौरान बीजेपी ने अखिलेश सरकार पर कई सवाल उठाए जिनमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बात कही गई पर बुधवार देर रात बीजेपी विधायक के बेटे ने एक शर्मनाक काम को अंजाम दिया गया। मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है जहां एक महिला पुलिस के साथ मारपीट की खबर ने तहलका मचा दिया। महिला पुलिस अधिकारी का नाम सुषमा यावद है। सुषमा के अनुसार रात 8 बजे वह टाउनहाल तिराहा के पास अपने साथी पुलिसकर्मी अजय मलिक के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी वहां से एक बाइक में 3 लड़के सवार गुजरे जिसे रोककर महिला पुलिसकर्मी ने पुछताछ की । महिला दरोगा ने बताया कि उसमें एक लड़का बीजेपी के विधायक चेतराम पासी का बेटा भी था। पुछताछ के बाद दरोगा ने उन्हें जाने दिया। कुछ देर बाद वहां एक कार आई जिसमें करीबन 8-10 लड़के थे। वह विधायक चेतराम का बड़ा बेटा था। महिला ने बताया कि वह कार से उतरा और बोला कि गाडी रोकने की हिम्मत कैसे हुई और फिर डंडे से मारपीट की। महिला के मुताबिक उनके पास बंदुक भी थी।

महिला और साथी पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि जब पुलिस की वर्दी में भी महिला सुरक्षित नही है, तो आम महिलाओं का क्या होगा। विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही आरोपों पर बीजेपी विधायक का पक्ष सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here