जब से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए हैं, कर्नाटक का रण युद्ध का मैदान बन गया है। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटों की जरुरत होती हैं लेकिन जहां बीजेपी 104 सीटें हासिल करने में कामयाब हो पाई तो वहीं कांग्रेस महज 78 पर सिमट कर रह गई। इस परिणाम के बाद दोनों पार्टियों की नजरें JDS पर टिकी हुई थी लेकिन JDS ने परिणाम वाले दिन ही कांग्रेस को समर्थन देने का एलान कर दिया था। इस एलान के बाद यहीं लगने लगा था कि एक बार फिर से कर्नाटक की सत्ता पर कांग्रेस ही काबिज होगी। लेकिन ये राजनीति है जनाब यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह 9 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जिसका कांग्रेसियों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। उनके शपथ ग्रहण करने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके बीजीपी पर निशाना भी साधा था।

राहुल ने ट्वीट में लिखा था, कि कर्नाटक में भाजपा के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है, फिर भी वह सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह संविधान का मजाक है। आज सुबह भाजपा चाहे जश्न मना ले, लेकिन देश संविधान की हार का शोक मनाएगा।

B. S. Yeddyurappa sworn in as Chief Minister of Karnatakaगौरतलब हैं कि बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सुबह नौ बजे राजभवन में कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच शपथ दिलाई। विदित हैं कि येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल ने बुधवार की शाम बी. एस. येदियुरप्पा को नई सरकार गठित करने और गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था। येदियुरप्पा को अब 15 दिनों के अंदर अपना बहुमत साबित करना होगा।

इससे पहले बुधवार को येदियुरप्‍पा के शपथ ग्रहण को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और JDS की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार आधी रात सुनवाई की। करीब 3.30 तक चली इस ऐतिहासिक सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। इस मामले की सुनवाई अब शुक्रवार सुबह 10:30 बजे होगी, जिसमें कोर्ट ने दोनों पक्षों से विधायकों की लिस्ट भी लाने को कहा गया है।

बता दें कि येदियुरप्पा के शपथ के बाद विधानसभा में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया, गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत समेत कई नेता मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here