International Women’s Day 2023: आखिर 8 मार्च को ही क्‍यों मनाया जाता है महिला दिवस, जानिए यहां ?

International Women' s Day 2023: साल 1908 में अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में हुई एक रैली को ही महिला दिवस मनाने का श्रेय दिया जाता है।जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली निकाली थी।

0
82
International Women;s Day top news today
International Women;s Day top news today

International Women’s Day 2023: 8 मार्च की तारीख नजदीक आ रही है। इस तारीख का महत्‍व बहुत अधिक है, क्‍योंकि इसी दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।ये दिन हर महिला के लिए बेहद खास है क्‍योंकि ये दिन विशेषतौर पर महिलाओं को समर्पित है। उनसे जुड़े मुद्दों से जुड़ा हुआ है। हर वर्ष की तरह इस साल को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।इस साल की थीम (DigitALL: Innovation and technology for gender equality) है।आखिर 8 मार्च को ही क्‍यों मनाया जाता है? अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, आइये जानते हें आखिर कैसे और कब इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। जानते हैं यहां।

International Women' s Day 2023 news
International Women’ s Day 2023

International Women’s Day 2023: न्‍यूयॉर्क में हुई एक रैली

International Women’s Day 2023: साल 1908 में अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में हुई एक रैली को ही महिला दिवस मनाने का श्रेय दिया जाता है।जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली निकाली थी। रैली करने वाली इन महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाएं। उन्हें वेतन भी उनके काम के मुताबिक दिया जाए। उन्हें वोट देने का भी अधिकार मिले।

इस आंदोलन के ठीक 1 वर्ष बाद अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने पहले नेशनल वीमेन डे की घोषणा की थी।बाद में साल 1911 में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया था। आखिरकार 8 मार्च, 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। तभी से इस दिन को एक स्पेशल थीम के साथ मनाना शुरू किया गया।
महिला दिवस को मनाने का मकसद समाज में महिलाओं को बराबरी को हक दिलाना है। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है।महिला दिवस के दिन ही कुछ खास कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित कर महिलाओं के उनके अधिकारों की जानकारी दी जाती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here