भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ते ही जा रहा है। 17 मई को 24 घंटे के भीतर 2.81 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं 4100 लोगों की मौत हो गई है। समय के साथ कोरोना वायरस अधिक बलवान होते जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व विभाग ने देश में 31 मई तक पर्यटक स्थलों को बंद रखने का ऐलान किया है। इसमें 3963 स्मारक और 50 संग्रहालय शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में ताजमहल, सिकंदरा समेत तमाम प्रमुख स्मारक शामिल हैं।

tourist

देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में ताजमहल सहित 141 स्मारक 31 मई तक बंद रहेंगे। राज्य में कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गंगा नदी से लेकर गांव तक लाशों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी पुरातत्व विभाग की इमारतें बंद कर दी गई थीं। साल के अंतिम वर्ष में उसे खोला गया लेकिन इस साल फिर से कोरोना वायरस फैलने के बाद इन्हें बंद कर दिया गया था।

एएसआई अधिकारियों ने भारत में 3693 स्मारकों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें 50 संग्रहालय को शामिल किया गया है। बता दें कि, देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग ने स्मारकों को बंद करने का फैसला किया है।

वहीं कोरोना की बता करें तो, सरकारी आंकड़ों के अनुसार शहर में दूसरी लहर शुरू होने के बाद एक अप्रैल से 16 मई तक कुल 1,47,865 लोग इस बीमारी की चपेट में आए। इनमें से 1,38,923 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश की बात करें तो इस दौरान कुल 10,02,451 मरीज चिह्नित हुए हैं। इनमें से 8,40,561 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

पहली लहर से अब तक हुई रिकवरी में भी लखनऊ सबसे ऊपर है। शहर में अब तक 2,33,744 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं। इनमें 2,20,453 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी रिकवरी रेट 94 फीसदी है। राज्य की बात करें तो अब तक कुल 16,19, 645 संक्रमित हुए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here