ऐ भाई! जरा देख के चलो आगे ही नहीं पीछे भी दायें ही नहीं बायें भी, ऊपर ही नहीं नीचे भी ऐ भाई…! भारत में बना यह गाना भारत स्थिति से बिल्कुल मिलता-जुलता है। वैसे तो भारत विश्व में कई चीजों में आगे है। इसी तरह एक और मामले में भारत आगे निकला है। विश्व आर्थिक मंच (डब्लू.ई.एफ) ने संयुक्त राष्ट्र के आवास आंकड़ों के आधार पर बताया कि बांग्लादेश का ढाका शहर और भारत की मायानगरी कही जाने वाली मुंबई दुनिया के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची में टॉप पर है। जहां ढाका का स्थान पहला है तो वहीं मुंबई दूसरे स्थान पर काबिज है। ऐसे ही राजस्थान का कोटा सातवें नंबर पर काबिज है।

आकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रति वर्ग किलोमीटर में 44,500 लोग रहते हैं तो वहीं भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में प्रति हेक्टयर 31,700 लोगों का वास है। वहीं कोटा में प्रति वर्ग किलोमीटर में 12,100 लोग रहते हैं। इस सूची में कोलंबिया का मेडेलिन शहर तीसरे नंबर पर है जहां प्रति वर्ग किलोमीटर 19,700 लोग रहते हैं। फिलींपींस का मनीला प्रति हेक्टयर 14,800 लोगों  के साथ चौथे नंबर पर रहा। मोरक्को का कासाब्लांका प्रति वर्ग किलोमीटर 14200 लोगों के साथ पांचवें, नाइजीरिया का लागोस 13300 लोगों के साथ छठे और सिंगापुर प्रति किलोमीटर 10200 लोगों के साथ आठवें नंबर पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here