नव वर्ष के आगमन पर जहां दुनिया भर के लोग खुशियों में डूबे हैं, वहीं गूगल ने भी खास डूडल बनाकर नये साल का स्वागत किया है। गूगल ने साल 2019 का स्वागत मजेदार डूडल बनाकर किया जिसमें हाथी के दो प्यारे बच्चे गुब्बारों से खेल रहे हैं।

दोनों ने रंगीन टोपियां लगा रखी हैं और पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं। उनके आसपास गुब्बारे बिखरे हुए हैं और हाथी का एक बच्चा गुब्बारों पर उछल रहा है वहीं दूसरा सूंड से पॉपकार्न उछालकर 2019 लिख रहा है।

google

गूगल ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार को एक डूडल बनाकर जाते वर्ष 2018 को विदाई दी थी जिसमें हाथी के दोनों बच्चे 12 बजने का इंतजार कर रहे थे। एक बच्चा गुब्बारों से खेल रहा था तो दूसरा पॉप कॉर्न खा रहा था।

डूडल के सबसे ऊपरी हिस्से पर एक झालर लगी हुई है जिस पर पर गूगल लिखा हुआ है। उसके बीचोबीच एक घड़ी है जो 12 बजा रही है जिससे यह पता चलता है कि नये साल का आगमन हो गया है।

साभार, ईएनसी टाईम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here