देश के पहले राष्ट्रपति Rajendra Prasad की आज जयंती, प्रधानमंत्री ने किया नमन

0
268
Rajendra Prasad

देश के पहले राष्ट्रपति Rajendra Prasad की आज जयंती है। पूरा देश भारत भारत रत्न को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति और अद्वितीय प्रतिभा के धनी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना विशिष्ट योगदान दिया। राष्ट्रहित में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम राष्ट्रपति, ‘सादा जीवन-उच्च विचार’ सिद्धांत को अपने जीवन में धारण करने वाले ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। राष्ट्र निर्माण में आपका अतुल्य व अविस्मरणीय योगदान प्रत्येक भारतीय के लिए महान प्रेरणा है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि भारत के इस महान सपूत सच्चे भारत रत्न को उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।

यूथ कांग्रेस की तरफ से भी ट्वीट कर देश के पहले राष्ट्रपति को याद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here