89 साल की आयु में महिला अधिकार कार्यकर्ता Ela Bhatt का निधन, पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

0
106
89 साल की आयु में महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन, महिला अधिकारों के लिए किया जा चुका है पद्म भूषण से सम्मानित
89 साल की आयु में महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन, महिला अधिकारों के लिए किया जा चुका है पद्म भूषण से सम्मानित

सामाजिक कार्यकर्ता रहीं Ela Bhatt का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इला भट्ट को महिला अधिकार और माइक्रो-फाइनैंस के क्षेत्र में काम करने के लिए देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनका नाम महिलाओं के अधिकार और स्व उद्यम के क्षेत्र में महिलाओं की मदद करने के लिए जाना जाता था। इनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Ela Bhatt
Ela Bhatt

Ela Bhatt को कई पुरस्कारों से किया गया है सम्मानित

साल 2011 में इला भट्ट को गांधी शांति पुरस्कार, 1985 में पद्म श्री और 1986 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें साल 1977 में कम्यूनिटी लीडरशिप कैटगरी में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इला भट्ट के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख जताया है। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी इला भट्ट के योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया।

Ela Bhatt
Ela Bhatt

लंबे समय तक की SEWA संगठन की अगुवाई

इला भट्ट गांधीवादी विचारधारा की कार्यकर्ता थीं। उन्होंने हमेशा से महिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने की दिशा में काम किया है। महिलाओं की मदद के लिए इला भट्ट ने Self Employed Women Association In India यानी SEWA नाम का संगठन बनाया। काफी लंबे समय तक इला भट्ट ने इस संस्था की अगुवाई की। उन्होंने साल 1973 में महिलाओं के लिए देश का पहला सहकारी बैंक भी बनाया था। इला भट्ट ने साल 1979 में वुमन्स वर्ल्ड बैंकिंग की भी स्थापना की थी।

संबंधित खबरें:

Haryana Diwas: ‘देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा’, खेलों से लेकर स्‍मार्ट सिटी तक सफलता के 56 वर्ष

हादसे का 30 सेकंड का CCTV वीडियो आया सामने, कुछ ही पल में हुआ धड़ाम…एक साथ नदी में गिर गए लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here