देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया कांड को पांच साल बीत गए है, लेकिन बावजूद इसके दिल्ली में महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं है। दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा के तमाम वायदें करती है, लेकिन फिर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। निर्भया कांड ने देश के हर नागरिक की आंखें नम कर दी थी। इसके बाद कई कानून भी बने, लेकिन महिलाओं के प्रति अपराध वहीं के वहीं है।

निर्भया कांड के पांचवी बरसी पर एक बार फिर से दिल्ली और इंसानियत शर्मसार हुई है। दिल्ली के शालीमार बाग के पार्क में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ चाकू की नोंक पर सामूहिक रेप किया गया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है और वह वारदात के समय दोस्त के साथ इलाके के पार्क में बैठी हुई थी। पीड़िता परिवार के साथ हैदरपुर गांव में रहती है। शनिवार की शाम करीब 6 बजे वह दोस्त के साथ सहीपुर इलाके में बेरी वाला बाग पार्क में बैठी थी। वह दोस्त के साथ बात कर रही थी, तभी चार युवक वहां आए और उन्होंने चाकू निकालकर दोनों को धमकाया।

वहीं, जब पीड़िता के दोस्त ने उसे बचाने के लिए उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद चारों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें कि जिस समय पीड़िता के साथ रेप हुआ, उसके बाद डर के कारण उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन जब रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो मामले का खुलासा हुआ।

वहीं पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एवं बंधक बनाए जाने की धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here