कोरोना से जंग के बीच भारत में कोरोना का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। इसके कारण स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंत बढ़ गई है। पांच राज्यों में कोरोना का ग्रफ तेजी से उपर जा रहा है। 86 प्रतिशत नए मामले देश के पांच राज्यों में है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 14 हजार नए केस सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 4 हजार 70, तमिलनाडु में 452, कर्नाटक में 413 और पंजाब में 348 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना का बढ़ता कहर

दावा किया जा रहा है कि, कोरोना का नया स्ट्रेन भारत में पैर पसार रहा है हालांकि केंद्र सरकार के अनुसार, अभी तक ऐसे सबूत नहीं हैं कि महाराष्‍ट्र और केरल में केसेज बढ़ने के पीछे यही स्‍ट्रेन जिम्‍मेदार हैं। दो इन वैरियंट्स के नाम N440K और E484K हैं। E484K ऐसा म्‍यूटेशन है जो शरीर के इम्‍युन रेस्‍पांस से बच जाता है जबकि N440K तेजी से इंसानी रिसेप्‍टर्स से जुड़ता है यानी ज्‍यादा तेजी से फैलता है।

सात दिन के आधार पर डेली केसेज का एवरेज 14 फरवरी से अबतक 1,800 केसेज से ज्‍यादा की बढ़त दिखा रहा है। 14 फरवरी को जहां यह 11,430 था, वहीं मंगलवार को 13,267 हो गया।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते कहर के कारण प्रभावित राज्यों में नाइट कर्फ्यू को लागू कर दिया है। कई जगह पर बाजार की समय सीमा तय हो गई है। वहीं, अमरावती में सप्ताह भर का लॉकडाउन सोमवार को रात आठ बजे से शुरू हो गया और एक मार्च को सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। विदर्भ में अकोला मंडल में सबसे ज्यादा 1392 मामले सामने आए जबकि मुंबई मंडल में 1250 मामलों की पुष्टि हुई है।

बता दें कि, देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,30,176 हो गई है। इनमें से 1,07,26,702 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, मृतक संख्या बढ़कर 1,56,567 हो गई है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.25 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में अभी 1,46,907 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.33 प्रतिशत है।

दिल्ली में बढ़ी सतर्कता

देश के कुछ हिस्‍सों में कोविड केसेज में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्‍ली में सतर्कता बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, एमपी और पंजाब से दिल्ली आने वालों को RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। नया नियम 26 फरवरी यानी शुक्रवार की आधी रात (23.59 बजे) से लागू हो जाएगा और 15 मार्च (दोपहर 12 बजे) तक लागू रहेगा। 

वीकली ब्रीफिंग में नीति आयोग के सदस्‍य डॉ वीके पॉल ने दो नए वैरियंट्स मिलने की जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह दो वैरियंट्स काफी पहले सामने आ चुके थे। पॉल ने कहा कि ‘E484K मार्च और जुलाई के बीच डिटेक्‍ट हुआ मगर इसका कोई असर नहीं था… हम और वैज्ञानिक सबूत की तलाश कर रहे हैं।’ 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here