Congress Adhiveshan 2023: तीन दिवसीय अधिवेशन का आखिरी दिन, निकाली जाएगी मेगा रैली, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

0
73
Congress Adhiveshan 2023
Congress Adhiveshan 2023

Congress Adhiveshan 2023: कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन का आज 26 फरवरी को आखिरी दिन है। यह महाधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहा है। तीन दिवसीय अधिवेशन के आखिरी दिन मेगा रैली का आयोजन किया गया है। इस दौरान राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 15,000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।

Congress Adhiveshan 2023: यहां जानें पूरा शेड्यूल

आज दोपहर 3 बजे रायपुर में मेगा रैली निकाली जाएगी। इससे पहले सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। और 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का भाषण होगा। भाषण समाप्त होने के बाद रैली निकाली जाएगी। इस जनसभा को ‘हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा ‘ नाम दिया गया है। इस जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।

कांग्रेस के इस 85वें अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को महाधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा था कि, कांग्रेस पार्टी ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही अपने राजनीति करियर को भी समाप्त कर देने का संकेत दिया। इसके अलावा सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार व आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

Congress Adhiveshan 2023
Congress Adhiveshan 2023

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के 85वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए लड़ते हैं। सोनिया ने कहा “हम(कांग्रेस) लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं, लोगों के सपने पूरे करते हैं। हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे।”

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here