मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिन दौरे के लिए फर्रुखाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए संदेश यात्रा की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने कार्यक्रम में 50 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को भी कंट्रोल में बताया। सियासी नजरिए से देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में बीजेपी के मिशन 2019 को सफल बनाने की कोशिशों में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रूखाबाद में संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुरू की इस यात्रा में 50 वाहनों पर सवार बीजेपी के कार्यकर्ताओं जिले के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि जल्द ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में 24 घंटे बिजली सप्लाई होने लगेगी। उन्होंने विकास कार्यों को और तेजी से लागू करने पर जोर देते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति को भी बेहतर बताया। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान अन्न प्रशासन योजना का शुभारंभ भी किया साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूपली बच्चों को बैग और किताबें बांटी। मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी की। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो हर मानकों में प्रदेश की स्थिति बेहतर बताया और तेजी से निवेश आने के दावे भी किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस दौरान फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने जिले के दालमोठ उद्योग को बढ़ाने के लिए कार्य करने की मांग की। वहीं विधायकों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले में आलू का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की तो वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने से रोके जाने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने नराजगी भी जताई। हंगामा भी किया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।

                                                                                                                   एपीएन ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here