सिविल सेवा दिवस पर बोले PM Modi-“पहले के सिस्टम में फर्जी गैस कनेक्शन से लेकर फर्जी राशन कार्ड तक बनते थे और अब…”

पंच प्राणों का पीएम ने एक बार फिर से किया जिक्र

0
81
Civil Services Day: सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित करते पीएम मोदी
Civil Services Day: सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित करते पीएम मोदी

Civil Services Day:आज सिविल सेवा दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सेवकों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने कार्य में श्रेष्ठ योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के सिविल सेवकों को सम्मानित भी किए। अपने संबोधन में शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा,”आप सभी को सिविल सेवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। यह ऐसा समय है जब देश अपनी आजादी के 75वर्ष पूरे किए हैं।”

पीएम ने पिछली सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा,”यह पहले के ही सिस्टम की देन थी कि देश में 4 करोड़ से ज्यादा फर्जी गैस कनेक्शन थे,4 करोड़ से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड थे, यह पहले के ही सिस्टम की देन थी कि अल्पसंख्यक मंत्रालय 30 लाख फर्जी युवाओं को छात्रवृत्ति का लाभ दे रहा था। लेकिन आज देश के प्रयासों से आप सभी के प्रयासों से यह सिस्टम बदला।”

Civil Services Day:"अमृतकाल में स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का हम सभी पर है दायित्व",सिविल सेवा दिवस पर बोले PM Modi
Civil Services Day: सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित करते पीएम मोदी

Civil Services Day: हमारे इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर बोलते हुए सिविल सेवकों के लिए कहा,”देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकारियों की बड़ी भूमिका रही है जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं।”


पीएम मोदी ने आगे कहा,”आपको इस कालखंड में देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। आजादी के अमृतकाल में देश की स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सभी पर है। हमारे पास कम समय है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है। हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है। हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी है लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं।”

पिछले 9 वर्षों में मिली भारत को एक नई गति-पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत आज जहां पहुंचा है, उसने देश को बहुत ऊंची छलांग के लिए तैयार कर दिया है। देश में ब्यूरोक्रेसी वही है, अधिकारी-कर्मचारी वही हैं लेकिन परिणाम बदल गए हैं। उन्होंने कहा,”पिछले 9 वर्षों में भारत अगर विश्व पटल पर एक विशिष्ठ भूमिका में आया है तो इसमें आपका(सिविल सेवकों) सहयोग भी रहा है।”

पीएम ने कहा,”पिछले 9 वर्षों में अगर भारत के विकास को नई गति मिली है तो ये भी आपकी भागीदारी के बिना संभव नहीं था।”

पंच प्राणों का पीएम ने एक बार फिर से किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर डिजिटल इंडिया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,”आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है। भारत उन देशों में से एक है जहां मोबाइल डेटा सबसे सस्ता है। आज देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। 2014 के मुकाबले आज देश में 10 गुना ज्यादा तेजी से रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो रहा है।”

पीएम ने आगे कहा,”बीते वर्ष 15 अगस्त को मैंने लाल किले से देश के सामने ‘पंच प्राणों’का आह्वान किया था। विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो। इन पंच प्राणों की प्रेरणा से जो ऊर्जा निकलेगी, वो हमारे देश को वो ऊंचाई देगी, जिसका वो हमेशा से हकदार रहा है।”

यह भी पढ़ेंः

Twitter Blue Tick: ट्विटर अकाउंट से गायब हुआ ब्लू टिक, जानें क्रिकेटर से लेकर राजनेताओं तक कौन सी हस्तियां हैं शामिल

दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेआम लड़की पर की फायरिंग, वकील के भेष में आया था हमलावर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here