CBSE Result 2018 के 12वीं का परिणाम घोषित हो गया। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारते हुए काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। इसके साथ ही पिछली बार की तुलना में छात्रों की सफलता की प्रतिशतता भी बढ़ी है। सीबीएसई रिज़ल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर जारी हुए हैं। इस बार 12वीं के सीबीएसई रिज़ल्ट www.google.com गूगल के सर्च पेज पर भी उपलब्‍ध होंगे। गूगल पर अपना रिज़ल्ट देखने के लिए www.google.com पर CBSE, CBSE results’ या ‘CBSE class 12 results’ ये दो की-वर्ड डालने पर एक पेज़ खुलेगा जिसमें अपना रोल नंबर, सेंटर नंबर और जन्‍म तारिख डालकर नतीजा देखा जा सकता है।  इस बार एनसीआर की लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉपर नोएडा से तो सेकेंड टॉपर गाज़ियाबाद से बनीं। नोएडा की  मेघना श्रीवास्तव ने टॉप किया है। मेघना ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। नोएडा और गाजियाबाद की ये दोनों बेटियां मेघना श्रीवास्तव (99.8%) और अनुष्का चंद्र (99.6%) ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों टॉपर आर्ट्स स्ट्रीम से है।

परीक्षा में 72599 उम्मीदवारों ने 90 फीसदी या उससे अधिक और 12,737 विद्यार्थियों ने 95% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इस साल सीबीएसई 12वीं में 11.86 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.31% रहा है। वहीं 78.99% लड़के पास हुए है। लड़कियां का रिजल्ट लड़कों से 9.32 प्रतिशत ज्यादा रहा है।   पिछले साल के मुकाबले इस साल 2018 में सीबीएसई की रिज़ल्ट में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खास बात ये है कि  तीसरे नम्बर पर इस साल एक नहीं बल्कि 7 बच्चे हैं. सातों के नम्बर 500 में से 497 आए हैं। अनुष्का गाजियाबाद के S.A.J स्कूल से हैं। इनके मार्क्स आए हैं 99.6%. इनके 500 में से 498 मार्क्स आए हैं। मेघना नोएडा के Step By Step School, Sector 132 से हैं। इन्होंने 99.8 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए।

सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंदम का है, जहां 97.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। उसके बाद चेन्नई में 93.87 और दिल्ली में 89.00 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं दिव्यांग बच्चों में टॉपर्स लिस्ट में तीन नाम शामिल हैं। जिसमें पहला स्थान ए विजय गणेश का है, जिन्होंने 492 अंक हासिल किए। वहीं दूसरे स्थान पर पूजा कुमारी और तीसरे स्थान पर लवन्या झा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here