Bypolls 2023: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, NDA और I.N.D.I.A एलायंस के बीच सीधा मुकाबला

Bypolls 2023: घोसी विधानसभा सीट के लिए आज पड़ रही वोटिंग पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। इस सीट पर छह वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है।

0
52
Bypolls 2023: NDA and I.N.D.I.A today
Bypolls 2023: NDA and I.N.D.I.A today

Bypolls 2023: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज यानी मंगलवार को उपचुनाव हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की घोसी और पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट भी शामिल है।उत्‍तर प्रदेश की घोसी सीट से सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और वाम दलों का समर्थन मिला है। चौहान, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पिछली BJP सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 12 जनवरी 2022 को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गए थे।

हालांकि 1 वर्ष बाद ही सपा और विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।यहां बीते 6 वर्ष में चार बार विधायकी का चुनाव चर्चा में बना है।
साल 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को शिकस्‍त देकर यहां चुनाव जीता था। इसके बाद फागू बिहार के राज्यपाल नियुक्‍त हुए और इस्तीफा देने से रिक्त सीट पर 2019 में उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप मे विजय राजभर ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को पराजित किया।

Bypolls 2023: ki top news aaj
घोसी विधानसभा सीट के लिए आज पड़ रही वोटिंग पर पूरे देश की नजर टिकी हुई हैं।

Bypolls 2023: घोसी उपचुनाव पर टिकी पूरे देश की नजर

Bypolls 2023: घोसी विधानसभा सीट के लिए आज पड़ रही वोटिंग पर पूरे देश की नजर टिकी हुई हैं। इस सीट पर छह वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव साबित होने वाला है, जोकि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई सवालों के जवाब देकर जाएगा। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है।इसके साथ ही इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच भी है। इस चुनाव को लेकर दोनों गठबंधन कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि न केवल दोनों दल के प्रमुख प्रचार में जुटे हैं बल्कि इनके साथ गठबंधन में शामिल दल भी पुरजोर ताकत झोंक रही है।

Bypolls 2023: 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथ तैयार

Bypolls 2023: घोसी सीट पर आखिर दस दिन के सियासी गहमागहमी के बाद मंगलवार को सुबह 7 बजे से 455 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। सुबह 7 बजे कोपागंज, मझवारा, घोसी, कसारा, इंदारा जैसे बूथों पर सुबह से ही मतदाता अपने मतदान के लिए पहुंचे।
विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के लिए 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथ बनाए गए हैं।प्रशासन ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन एवं 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इस प्रकार दो जोनल एवं 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए 591 कंट्रोल यूनिट, 591 बैलेट यूनिट तथा 630 वीवी पैट हैं। जिनमें से 455 ईवीएम एवं वीवी पेट समस्त बूथों पर प्रेषित किए गए है। प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो-दो ईवीएम एवं वीवी पेट मशीन का सेट भी रहेगा।करीब 2002 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कुल बूथ के सापेक्ष 110% है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक चुनाव कार्य को संपन्न कराएंगे।

Bypolls 2023: त्रिपुरा में 2 सीटों पर वोटिंग जारी

Bypolls 2023: त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले की धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बढ़चढ़ कर पार्टी के अभियान में हिस्सा लिया था।दूसरी तरफ त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस ने रविवार (4 सिंतबर) को लोगों से दोनों सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया है।

बॉक्सनगर निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के तफज्जल हुसैन सीपीआई (एम) के मिजान हुसैन को टक्कर देंगे। मुस्लिम बहुल बॉक्सानगर अभी भी वामपंथी पार्टी का गढ़ माना जाता है। कभी कम्युनिस्टों का मजबूत गढ़ सीधे मुकाबला है।

Bypolls 2023: डुमरी में एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच टक्‍कर

Bypolls 2023: झारखंड के डुमरी में इंडिया अलायंस प्रत्याशी बेबी देवी का सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी से है। चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दावा किया है कि इस सीट पर विपक्षी दलों के गठबंधन की जीत होगी। इंडिया अलायंस डुमरी से ही अपनी जीत की यात्रा शुरू करेगा, जबकि एनडीए ने विश्वास जताया कि वह जेएमएम से सीट छीनने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सीट इस साल अप्रैल में पूर्व राज्य के शिक्षा मंत्री और जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Bypolls 2023: पुथुप्पल्ली में कांग्रेस और वाम दल में जोर-आजमाइश

Bypolls 2023:केरल में पुथुप्पल्ली उपचुनाव में कांग्रेस और वाम दल एक-दूसरे से भिड़ेंगे। राज्य में कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) विपक्ष ने पूर्व सीएम की मृत्यु के बाद सहानुभूति लहर का लाभ उठाने के लिए चांडी के बेटे चांडी ओमन को मैदान में उतारा है।

सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) नेता जैक सी थॉमस को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने यहां से अपने कोट्टायम जिला अध्यक्ष जी लिजिनलाल को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में घमासान

बात अगर उत्तराखंड की करें तो बागेश्‍वर में भाजपा ने सीट बरकरार रखने के लिए पार्वती दास को मैदान में उतारा है। इस सीट से उनके पति चंदन दास 2007 से लगातार चार चुनाव जीते थे। यह सीट उनकी मौत के बाद खाली हुई थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here