By-polls Result Live: सपा के गढ़ आजमगढ़ में भी खिला कमल, निरहुआ ने जीत पर ट्वीट कर कही ये बात

0
303
By-polls Result Live
By-polls Result Live

By-polls Result Live: देश के छह राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी हो रहे हैं। इन चुनावों के लिए 23 जून को वोट डाले गए थे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इन सीटों में उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के अलावा त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आने शुरू हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर इसलिए चुनाव हो रहे हैं क्योंकि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ सपा नेता आजम खां ने विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था। दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने से उनकी सीट खाली हो गई इसलिए उपचुनाव कराना पड़ा है। वहीं झारखंड की एक सीट मांडर, आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु विधानसभा सीट और त्रिपुरा में 4 विधानसभा सीट अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर में उपचुनाव कराए गए थे। जिसे लेकर आज नतीजे आएंगे।

By-polls Result Live updates: रामपुर, आजमगढ़ समेत 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना जारी

  • आमजगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) निर्णायक जीत की ओर हैं। निरहुआ ने भी अपनी जीत का दावा कर दिया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा- ”जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है. यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, ये उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।”
  • पंजाब के संगरूर उपचुनाव– में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान जीत गए है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता संगरूर की खराब आर्थिक स्थिति सहित कर्ज में डूबे किसानों की स्थिति का मुद्दा उठाना होगा। हम पंजाब सरकार के साथ काम करेंगे।
  • पंजाब-संगरूर उपचुनाव- दोपहर 1.04 बजे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान 5,628 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं; आप के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।
  • दिल्ली के राजेंद्र नगर में चला AAP का जादू, 12 हजार वोटों से जीते दुर्गेश पाठक ,दिल्ली के राजेंद्र नगर उपचुनाव में 13वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। दुर्गेश पाठक ने 12 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी के राजेश भाटिया हार गए हैं। आप कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मना शुरू कर दिया है।
  • पंजाब-संगरूर उपचुनाव– दोपहर 12:49 बजे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान कुल 2,43,834 वोटों से आगे चल रहे हैं, आप के गुरमेल सिंह 2,38,989 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
  • यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम- भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 12:30 बजे रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी, आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आगे चल रहे हैं।
  • आजमगढ़ से सपा लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। चूंकि मतगणना देर से चल रही है, इसलिए हम पार्टी कार्यकर्ताओं को वास्तविक स्थिति से अवगत कराना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। यह हमारे लिए ऐतिहासिक जीत होगी
  • रामपुर में सपा उम्मीदवार असीम रजा अब निर्णायक बढ़त बनाते हुए देखे जा रहे हैं।
  • बीजेपी के निरहुआ फिर पहले नंबर पर, आजमगढ़ में कांटे की टक्कर चल रही है।
  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर ली है।
  • पंजाब के संगरूर में भगवंत मान 856 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • दिल्ली- जानकारी अनुसार राजेंद्र नगर सीट पर 5 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक आगे चल रहे हैं।
  • त्रिपुरा- की टाउन बारदोवाली सीट से बीजेपी उम्मीदवार और सीएम माणिक साहा आगे चल रहे हैं। 
  • आजमगढ़- प्रथम चक्र की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 2750 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें उप चुनाव में पोस्टल बैलट की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1000 मतों से आगे थे।
  • यूपी लोकसभा उपचुनाव परिणाम– भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा, आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आगे चल रहे हैं।
  • संगरूर लोकसभा उपचुनाव परिणाम– भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार शिअद (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं, आप के गुरमेल सिंह पीछे हैं। आप के भगवंत मान के पंजाब सीएम बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट के बाद उपचुनाव हो रहा है।
  • यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। पोस्‍टल बैलट्स की गिनती में समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।
  • उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। आजमगढ़ में काउंटिंग शुरू होने से पहले सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र के अंदर ईवीएम से खिलवाड़ किया जा रहा है।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here