दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय अनुमान लगाया जा रहा था कि बीजेपी के हाथ से दिल्ली गया तो बिहार भी चला जाएगा। क्योंकि यहां पर बिहारियों की संख्या अधिक है। ये अनुमान सही साबित होता दिख रहा है। बिहार चुनाव संपन्न होने के बाद 9 नवंबर की शाम को जो एग्जिट पोल सामने आए हैं वो बीजेपी के लिए चिंताजनक साबित हो सकते हैं।

आरजेडी बना सकती है सरकार

एग्जिट पोल के अनुसार बिहार राज्य की जनता बीजेपी से नाखुश है। इसमें आरजेडी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आरही है।

आजतक एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल की बात करें तो इनके अनुसार बीजेपी को बिहार में 69-91 सीटें मिलती नजर आरही हैं और आरजेडी को 139-161 सीटें वहीं टाइम्स नॉउ सी वोटर के अनुसार बीजेपी 116 सीटे पर गिर सकती है और आरजेडी को 120 सीटें मिल रही हैं। आखिर में टुडेज चाण्क्य ने बीजेपी को 55 और आरजेडी को 150 सीटे दी हैं। एलजेपी का खाता 8 सीटों पर खत्म हो जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की नाव डूबती हुई दिख रही है पर उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश उपचुनाव में बीजेपी को अच्छी सीटें मिल रही हैं।

उपचुनाव में नाव होगी पार

इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा के हाल ही में हुए उपचुनावों में सत्ताधारी बीजेपी 16 से 18 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस के 10 से 12 सीटें जीतने का पूर्वानुमान है। पोल के मुताबिक उपचुनाव में बसपा एक सीट जीत सकती है।

सीएम शिवराज को सरकार में बने रहने के लिए 230 सीटों वाली विधानसभा में नौ और सीटों की जरुरत होगी। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ है। इसमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने से तथा तीन सीटें विधायकों के निधन होने से खाली हुई थीं। एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतदान का ब्योरा हासिल किया।

उपचुनाव में कांग्रेस को हार

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। 28 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। इससे बाद सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर सदन में साधारण बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है।

इधर यूपी उपचुनाव में भाजपा के 9 सीटों में से 6-7 सीटें जीतने का पूर्वानुमान है। सपा एक या दो और बसपा एक सीट जीत सकती है। गुजरात में भाजपा आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में छह से सात सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here