अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जो बाइडने ने बाजी मारी है। वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ कर देश के सबसे पुराने लेकतंत्र की गद्दी पर विराजमान हो गए हैं। भारतियों के लिए ये चुनाव खुशी का गुब्बारा लाया है। क्योंकि भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने जा रही है। कमला पहली भारतीय महिला हैं जो उपराष्ट्रपति के पद पर बैठेंगी। इन्होंने इतिहास रच दिया है।

भारत को मिली इतनी बड़ी को परदेशी हो गई देशी गर्ल प्रियंका ने इंस्टाग्राम के जरिए जाहीर किया है, “प्रियंका ने लिखा बड़े सपने देखो कुछ भी हो सकता है।”

प्रियंका लिखती हैं, “अमेरिका ने रिकॉर्ड्स ब्रेक करने पर बात की और अब रिजल्ट सामने आ चुका है। हर वोट मायने रखता है। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने वोट दिया, दिखाया कि किस तरह डेमोक्रेसी काम करती है। यूएस में यह चुनाव देखना बेहद शानदार अनुभव रहा। राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बहुत-बहुत बधाई। पहली महिला उपराष्ट्रपति। लड़कियों बड़े सपने देखो, कुछ भी हो सकता है। अमेरिका को बधाई।”

untitled

कमला हैरिस अमेरिका की पहले अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी होंगी। यह पहली बार है जब दक्षिण एशियाई मूल की कोई महिला सरकार में इतने बड़े ओहदे पर काम करेगी।

सीएनएन और एनबीसी न्यूज ने बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे बाइडेन को विजेता घोषित किया है। खबरों में बताया गया है कि बाइडेन ने पेन्सिलवेनिया में जीत से 20 इलेक्टोरल वोट्स हासिल किए हैं, जिससे उन्होंने बहुमत के लिए जरूरी 270 के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है। बाइडेन और हैरिस 20 जनवरी को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। 

बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप 4 साल तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर बने रहे पर अब सत्ता बदल गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here