APN News Live Updates: भ्रष्टाचार में डूबी है कांग्रेस-AAP, केवल भाजपा कर रही है विकास- शिमला में बोले केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur 

0
156
Anurag Thakur
Anurag Thakur

APN News Live Updates: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को शिमला में कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि हमने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाया और ईंधन की कीमतों में कमी की। भाजपा शासित राज्यों में कीमतों में कमी आई लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में कीमतें कम नहीं हुईं। कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। वे पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं कर सके। झूठे वादे करते हैं। आप (दिल्ली के मुख्यमंत्री) दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपये देंगे? आप ऐसा क्यों नहीं कर सके ? राम मंदिर का विरोध करने वालों, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा, कि अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। वह नए प्रचार को बढ़ावा देते हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: इंदौर में 3 नाबालिग सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

APN News Live Updates: मध्य प्रदेश के सीहोर से इंदौर आई 3 नाबालिग लड़कियों ने जहर खा लिया है। जानकारी में सामने आया है कि तीनों ने सल्फास की गोलियां खाईं है। जिसके बाद इजाल के दौरान 2 सहेलियों की मौत हो गई है। वहीं 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जहर खाने की वजह पता की। सामने आया है कि 16 साल की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड रोहित से बात न होने के चलते परेशान थी। वहीं दूसरी अपने घरलू विवाद को लेकर परेशान चल रही थी। और तीसरी लड़की अपनो दोनों बेस्ट फ्रैंड की परेशानी को देखकर परेशान चल रही थी। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा लोग घायल

APN News Live Updates: बिहार के औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जानकारी में सामने आया है कि हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 52वां दिन, तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई पदयात्रा

APN News Live Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 52वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत आज सुबह 7 बजे से हो गई है। राहुल गांधी ने अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के धर्मपुर जिले से यात्रा की शरुआत की है। आज के कार्यक्रम के मुताबिक, करीब दस बजे यह यात्रा गोपाल रेड्डी गार्डन में रुकेगी। इसके बाद शाम चार बजे पदयात्रा फिर से शुरू होगी, जो सात बजे के करीब जडचर्ला जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यहां के गोलापल्ली स्थित में रात्रि विश्राम होगा। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में राहुल गांधी 20 से 25 किलोमीटर की रोजाना यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दोबारा से पार्टी में मजबूती के लिए और लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

APN News Live Updates: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर, AQI पहुंचा 392

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 355, मथुरा रोड क्षेत्र में 340 और नोएडा में 392 दर्ज किया गया। आनंद विहार में शुक्रवार देर रात वायु गुणवत्ता सूचकांक 464 दर्ज किया गया था पढ़ें विस्तार से…

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here