APN News Live Updates: जोशीमठ में जमीन धंसने की घटनाओं के बीच स्थानीय लोग मुआवजे के लिए कर रहे विरोध प्रदर्शन

0
113
joshimath
joshimath

APN News Live Updates: उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने की घटनाओं के बीच मंगलवार शाम स्थानीय लोगों ने एनटीपीसी से जुड़े निर्माण कार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा कुछ होटलों को ध्वस्त किया जाना है, जिन्हें असुरक्षित घोषित किया गया है। लेकिन स्थानीय लोग मुआवजे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें सरकार की ओर से उचित मुआवजा मिलना चाहिए। लोगों का कहना है कि जब तक उनके लिए मुआवजा तय नहीं होगा, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी स्थानीय लोगों के साथ सहमति बनाने के लिए प्रयासरत है।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। ठंड के साथ-साथ कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। सड़कों पर लोगों को गाड़ियां चलाने में भी काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही कोहरे की वजह से रेल सेवा और हवाई यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं। बता दें कि कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं दिल्ली हवाईअड्डे पर खराब मौसम के कारण करीब 50 घरेलू उड़ानों में देरी और 18 आगमन उड़ानें (घरेलू) भी विलंबित हुईं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर और सफदरजंग 200 मीटर दर्ज की गई।

मॉस्को से गोवा आ रही प्लाइट में बम की सूचना झूठी, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुई जांच में कुछ नहीं निकला

Moscow-Goa Flight: मॉस्को से गोवा आ रही प्लाइट में बम की सूचना, जामनगर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Moscow-Goa Flight: मॉस्को से गोवा आ रही प्लाइट में बम की सूचना, जामनगर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Moscow-Goa Flight: मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद गुजरात के जामनगर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना सोमवार, 9 जनवरी की रात की है। जब फ्लाइट में बम होने की सूचान मिली तो फौरन इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पढ़ें विस्तार से…

हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, शंभू बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', शंभू बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करेंगे राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, शंभू बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई। राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहरा कर की। यहां से पदयात्रा अंबाला कैंट में प्रवेश करेगी। अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक यात्रा पहुंचेगी।  पढ़ें विस्तार से…

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here