दिल्ली एनसीआर में सर्दी का सितम! ठंड से ठिठुर रहे लोगों के बीच संभव इंटरनेशनल फाउंडेशन ने बांटे कंबल

0
167
Winter In Delhi NCR: बच्चों के साथ संस्था की सह संस्थापिका प्रज्ञा भारती
Winter In Delhi NCR: बच्चों के साथ संस्था की सह संस्थापिका प्रज्ञा भारती

Winter In Delhi NCR: राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। यहां पारा काफी ज्यादा लुढ़क चुका है। इतनी सर्दी में दिल्ली के लोगों को ठंड खूब सता रही है। इनके साथ ही बेघर लोगों को रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इनके लिए पिछले तीन सालों से नोएडा का संभव इंटरनेशनल फाउंडेशन अपना वार्षिक कंबल वितरण अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में कंबल वितरण किया जा रहा है।

Winter In Delhi NCR: बच्चों के बीच संस्था की सह संस्थापिका प्रज्ञा भारती
Winter In Delhi NCR: बच्चों के बीच संस्था की सह संस्थापिका प्रज्ञा भारती

Winter In Delhi NCR: कंबल के साथ खाद्य सामग्री का भी वितरण

मालूम हो कि वर्ष 2020 से संभव इंटरनेशनल फाउंडेशन का वार्षिक कंबल वितरण अभियान ठंड के दिनों में चलाया जाता रहा है। इस साल भी यह फाउंडेशन नोएडा और दिल्ली की सड़कों की फुटपाथों पर कड़ाके की सर्दी से ठिठुर रहे परिवारों को कंबल तथा खाद्य सामग्री बांटने का अभियान शुरू कर दिया था। इस अभियान के तहत अभी तक आईआईटी पुल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), सफदरजंग अस्पताल, कश्मीरी गेट, नोएडा के सेक्टर 46, 76 और 104 में कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, यह अभियान 15 जनवरी 2023 तक चलेगा।

Winter In Delhi NCR: जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री और कंबल वितरण
Winter In Delhi NCR: जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री और कंबल वितरण

जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा- प्रज्ञा भारती
संभव इंटरनेशनल फाउंडेशन एक रजिस्टर्ड एनजीओ है। इस संस्था की सह संस्थापिका और जानी मानी आध्यात्मिक गुरु साध्वी प्रज्ञा भारती बताती हैं कि जरूरतमंद गरीबों की यथासंभव मदद करना ही सबसे बड़ी समाजसेवा है। इसके बाद व्यक्ति को जो दिल से निकली हुई दुआ मिलती है, उसी से उसकी तरक्की होती है। इसीलिए नर सेवा को ही नारायण सेवा कहा गया है। उन्होंने कहा कि दया हर धर्म का मूल है। इसलिए हर पंथ को मानने वालों को ऐसे कार्यों से जुड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः

ठिठुरन में नौनिहालों को बचाएं Pneumonia से, जानिए रोग के लक्षण और बचाव की जानकारी

IND vs SL 1st ODI Live Updates: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दी 374 रनों की चुनौती, विराट कोहली ने जड़ा 45वां वनडे शतक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here