IND vs SL 1st ODI Live Updates: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दी 374 रनों की चुनौती, विराट कोहली ने जड़ा 45वां वनडे शतक

0
197
IND vs SL 1st ODI Live Updates

IND vs SL 1st ODI Live Updates: टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत का श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज का पहला मुकाबल आज यानी मंगलवार को गुवाहाटी में जारी है। यहल मैच दोपहर 1ः30 से शुरू हुआ। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया है। मालूम हो यह इस पिच पर भारत का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय वनडे का मुकाबला है। वहीं, श्रीलंका पहली बार इस पिच पर कोई वनडे का मुकाबला खेल रहा है। मालूम हो कि श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 सीरीज को इसने भारत के हाथों 2-1 से गंवा दिया है। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला है। भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में यह मैच खेल रहा है।

IND vs SL 1st ODI Live Updates

  • टीम इंडिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को 373/7 रनों की चुनौती दी। अब उन्हें जीतने के लिए 374 रन बनाने पड़ेंगे।
  • विराट कोहली ने 113 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। 49वें ओवर में वह आउट हो गए।
  • विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक जड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का यह 10वां शतक है। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 356 पर 5 विकेट है।
  • पांचवा विकेट-  330 के स्कोर पर भारत ने 5 विकेट खोया हार्दिक पंड्या सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। अभी 5 ओवर बाकी है।
  • चौथा विकेट- केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए।
  • राहुल-कोहली मैदान में खेल रहे हैं।
  • 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 216 रन है। इस समय मैदान में राहुल और विराट कोहली खेल रहे हैं।
  • तीसरा विकेट– भारत का तीसरा विकेट 213 रन पर गिर गया है। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।
  • 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 161 रन है।
  • दूसरा विकेट- 173 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रोहित ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। 
  • पहला विकेट- 143 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल 60 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
  • शुभमन गिल 20 गेंदों में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
  • रोहित शर्मा 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
  • भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए हैं।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here