डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जंयती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित इन बड़ें नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
137
Ambedkar Jayanti 2023
Ambedkar Jayanti 2023

Ambedkar Jayanti 2023: भारतीय संविधान निर्माता व देश के पहले कानून मंत्री डॉ भीमाराव अंबेडकर का जन्मदिवस है। यह दिन हर साल 14 अप्रैल को देशभर में मनाया जाता है। इस साल बाबा अंबेडकर की 133 वीं जंयती मनाई जा रही है। बाबा साहब को उनके अभूतपूर्व योगदान और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने के रूप में उन्हें और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जाता है। आज के दिन राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित और याद किया।

Ambedkar Jayanti 2023
Ambedkar Jayanti 2023

Ambedkar Jayanti 2023: राष्ट्रपति ने अंबेडकर जयंती पर देशवासियों को दी बधाई

Ambedkar Jayanti 2023: राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबेडकर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडर ज्ञान और कौतुक का प्रतीक हैं। संसद भवन के लॉन में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दिल्ली के संसद भवन के लॉन में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

Ambedkar Jayanti 2023: दिल्ली के संसद भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य नेता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अबंडेकर जंयती के मौके पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और कही कि पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती उन्हें कोटि-कोटि नमन। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं जहाँ देश के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले, देश तरक़्क़ी करे और दुनिया का नम्बर-1 देश बने।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चैत्यभूमि (डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर स्मारक) की तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “कल डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती है तो उसकी तैयारियों में कोई कमी न रहें तो उसका हमने जायजा लिया है। सभी व्यवस्था की गई है कल बहुत ही उत्साह में जयंती मनाई जाएगी।”

Ambedkar Jayanti 2023: डॉ अंबेडकर ने हमेशा पिछड़े वर्ग के लिए उठाई आवाज

Ambedkar Jayanti 2023: डॉ भीमराव अंबेडकर बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे लेकिन उनके निचले कास्ट के होने के कारण छुआछूत जैसी सामाजिक समस्या का सामना करना पड़ा। इसके कारण उनके शिक्षा प्राप्त करने में काफी समस्याएं आईं। इन सबके बावजूद अंबेडकर ने अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लॉ, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ली। वह भारत के पहले कानून मंत्री बने। उनका कमजोर और पिछड़े वर्ग को अधिकार दिलाने और जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध कर समाज में वंछित वर्ग को स्थान दिलाने का प्रयास करते रहे।

संबंधित खबरें…

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर राहुल गांधी और शरद पवार की बैठक, विपक्षी एकता को लेकर कही ये बात

PM Modi ने ऋषि सुनक से की बात,भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here