राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भारत-पाक सीमा के करीब एक हड़ा हादसा हो गया। जेसलमेर की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में बीएसएफ की 112वीं वाहिनी के जवान युद्धाभ्यास कर रहे थे।

ये जवान 51 एमएम मोर्टार फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान मोर्टार में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में बीएसएफ के 9 जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को इलाज के लिए रामगढ़ के अस्पताल में लाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जैसलमेर में एयर फोर्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी मौके पर पहुचे और हादसे की जानकारी ली। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, निशाना लगाते समय तकनीकी भूल से मोर्टार में ही विस्फोट हो गया। सेना के अधिकारियों ने कहा है कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

बता दें इससे पहले भी झारखंड में एक युद्धाभ्यास के दौरान भी कुछ जवान घायल हो गए थे। बीते मार्च महीने में भी एक ऐसे ही एक युद्धाभ्यास के दौरान 4 जवानों के घायल होने की खबर आई थी।

जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में जवान बी.रामबाबू, जी.एस.वीराना, रामबाब, बच्चन बोरा, प्रेमकुमार, रविन्द्र, सुमन बिस्वास, मिथन मंडल और मनोज कुमार शामिल है। बीएसएफ प्रवक्ता ने इन सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई है। इससे पहले भी किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मोर्टार फटने के हादसे हो चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here