Monsoon Season में कैसा हो आपका खानपान ताकि बचें रहें बीमारियों से, पूरी जानकारी जानिए यहां ?

Monsoon Season: बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जियां जैसे पत्‍ता गोभी या फिर पालक साग जैसी सब्जियों का सेवन करने से बचें।इनमें मौजूद बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

0
84
Monsoon Season food habits News
Monsoon Season food habits News

Monsoon Season: मॉनसून यानी बारिश का मौसम एक ओर जहां इस मौसम का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।जो गर्मी से राहत देने के साथ ही शीतलता भी देता है। वहीं दूसरी तरफ इस मौसम में सभी को अपनी डाइट का विशेषतौर पर ध्‍यान रखना चाहिए। क्‍योंकि इस मौसम में संक्रमण होने की संभावना सबसे अधिक बढ़ जाती है।ऐसे में थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती है।आइए जानते हैं कि बारिश के दौरान कैसा हो आपका डाइट प्‍लान, क्‍या करें और क्‍या न करें? इसके अलावा बहुत कुछ।

monsoon season food 3 min

Monsoon Season: क्‍या खाएं, क्‍या न खाएं?

Monsoon Season: दूध और दूध से बने उत्‍पाद- मॉनसून के मौसम में हमें कोशिश करनी चाहिए कि दूध और दूध से तैयार उत्‍पादों का सेवन कम करें।स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के सीजन में बहुत जल्दी खाने पीने की चीजों में बैक्टीरिया पनपता है। दही में वैसे ही पहले से बैक्टीरिया होता है।ऐसे में अगर आप इसका रोजाना सेवन करेंगे तो आपको पेट संबंधी दिक्‍कत उठ सकती है।

Monsoon Season: समुद्री भोजन- सी फूड के शौकीनों को मॉनसून सीजन में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।बरसात के मौसम में सीफूड से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल ये मौसम मछली के प्रजनन का समय होता है। बाजार में मिलने वाली जो मछली होती है वो ताजी नहीं होती।ऐसे में उनमें प्रिजर्वेटिव्स डालने के बाद फ्रोजन कर बेचा जाता है। ऐसे में इसका सेवन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

Monsoon Season: पत्तेदार सब्जियां- बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जियां जैसे पत्‍ता गोभी या फिर पालक साग जैसी सब्जियों का सेवन करने से बचें।इनमें मौजूद बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Monsoon Season: चिकनी और तले पदार्थ- इस सीजन में चिकने और तले और मसालेदार पदार्थों के सेवन से परहेज करें।इनके सेवन से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। जिससे आपको अपच और दस्त की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सलाद – अक्‍सर सलाद खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन मॉनसून में कच्ची सब्जियां खाना सेहत से जुड़ी समस्या दे सकतीं हें।कुछ सब्जियों में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।जिन्हें कच्चा खाने से संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इस मौसम में पका हुआ खाना ही खाना चाहिए।

जंक फूड-मॉनसून सीजन में जंक फूड से भी दूरी बनाकर रखें।सड़क किनारे मिलने वाले चाट- पकौड़ियों से डेंगू मलेरिया का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, इसलिए फर्मेंटेड फूड जैसे इडली, डोसा, जलेबी, दही बड़ा जैसी चीज खाने से मना किया जाता है।

डिस्‍क्‍लेमर- इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लीं गईं हैं।ऐसे में इसे महज जानकारी समझकर ही पढ़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here