फूलगोभी सब्जियों का राजा कहा जाता है। ये सर्दियों में भारी मात्रा में बाजार में दिखती है। लोग इसकी हो या पराठा खाना बेहद पसंद करते हैं। ये दिल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करती है और आसानी से पच भी जाती है। और भी इसके बहुत से फायदे हैं।

cauliflower

फूलगोभई में मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। ये कैलोरी में बहुत कम और विटामिन से भरपूर होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर को हर तरह से स्वस्थ रखने के लिए सारे पोषक तत्व जरूरी हैं। एक कप फूलगोभी में 77 फीसदी विटामिन C,20 फीसदी विटामिन K, 14 फीसदी फोलेट, 9 फीसदी पोटेशियम और 8 फीसदी मैंगनीज पाया जाता है।

RDESC

फूलगोभी में कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो दिल सहित और भी कई गंभीर बीमारियों को होने से बचाते हैं। फूलगोभी में ग्लूकोसिनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स होते हैं। ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती हैं। कई स्टडीज में इस बात की जानकारी मिली है कि ग्लूकोसिनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स कोलन,फेफड़े, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में काफी असर दिखाते हैं। फूलगोभी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स और सूजन से बचाता है।

cauliflower 2

स्टडीज के अनुसार फूलगोभी जैसी फाइबर युक्त सब्जियां खाने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है। फाइबर की पर्याप्त मात्रा कब्ज, डायवर्टीकुलिटिस और आंत में सूजन की समस्या को दूर करता है। फूलगोभी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाता है, इंफ्लेमेशन को कम करता है और पाचन को बढ़ाता है।

brocoli

फूलगोभी में विटामिन c अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन c शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह ही काम करता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here