दशहरा (Dussehra 2021) या विजयादशमी (Vijayadashami 2021) बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस दिन रावण का वध किया जाता है। रावण को एक बुरा व्यक्ति माना जाता है और प्रभु श्री राम को अच्छा, रावण का वध राम जी ने किया था इसलिए कहा जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत।
दशहरे के दिन भगवान श्रीराम (Shri Ram) ने रावण (Ravan) का वध किया था। तब से ही लगातार दशहरा मनाने की परंपरा चली आ रही है। देशभर में होने वाली रामलीलाओं का इसी दिन समापन होता है। रामलीला में इसी दिन रावण वध होता है। अलग-अलग शहरों में लोग बड़े-बड़े रावण के पुतले बनाते हैं और उनमें आग लगाते हैं। आतिशबाजी भी की जाती है। पर कोरोना के कारण इस बार दशहरा का रंग फीका पड़ गया है। इस रंग को आप अपने प्यारों को प्यारा सा दशहरा संदेश भेज कर सुनहरा कर सकते हैं।
यहां देखें दशहरा संदेश
1. विजयादशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
2. अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी (दशहरा) की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
3. तीन लोग आपका नंबर मांग रहे हैं, मैंने नहीं दिया.
मैंने उन्हें आपका पता दे दिया.
वो दशहरा के दिन आयेंगे उनके नाम हैं…
सुख..!!
शांति..!!
समृधि..!!
हैप्पी विजयादशमी।
4. रावण जलाओ,
बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ,
हैप्पी दशहरा
5. उत्सव का एक समय,
बुराई पर अच्छाई की जीत का समय,
एक समय जब दुनिया अच्छाई की शक्ति का उदाहरण देखती है,
आइए हम उसी सच्ची भावना को जारी रखें
हैप्पी दशहरा
6. अपने मन के रावण को मार सभी को कहिए हैप्पी दशहरा
7. बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की नई आस
हैप्पी दशहरा
8. आपके घर पर रहे सदा खुशियों का पहरा
हमारी तरफ से आपको हैप्पी दशहरा
यह भी पढें:
Durga Puja 2021: 10 तस्वीरों में देखें बंगाल का दुर्गा पूजा पंडाल, Burj Khalifa नहीं है दूर