Durga Puja 2021: 10 तस्वीरों में देखें बंगाल का दुर्गा पूजा पंडाल, Burj Khalifa नहीं है दूर

0
776
दुर्गा पूजा पंडाल
Durga Puja of Bengal

Durga Puja 2021: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navaratri2021) के आखिरी दिन महानवमी (Mahanavmi) पर पूजा-हवन किया जाता है। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। नवरात्र में यह अंतिम देवी हैं। हिमाचल के नंदापर्वत पर इनका प्रसिद्ध तीर्थ है, माना जाता है कि इनकी पूजा करने से बाकी देवियों कि उपासना भी स्वंय हो जाती है। इसी के साथ नवरात्रि का समापन हो रहा है। सपामन के अवसर पर बंगाल के दुर्गा पूजा की काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर बंगाल के पंडाल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

यहां जानें शानदार थीम

महाराष्ट्र में जिस तरह से गणेश उत्सव काफी फेमस है, वैसे ही बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत मशहूर है। यहां पर भी महाराष्ट्र की तरह पंडालों में अलग अलग थीम दिखती है। पिछले साल बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल में लॉकडाउन की तस्वीर अधिक दिख रही थी। इस साल अलग अलग थीम दी गई है। कहीं औरत के महत्व को बताया गया है तो कहीं कला को दर्शाया गया है। वहीं यह भी बताया गया है कि खराब चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के कालीघाट 64 पैली दुर्गा पूजा पंडाल की है। यहां पर खराब टीन, प्लास्टिक की बोतले और अन्य कबाड़ के समान से दुर्गा पूजा पंडालों को बनाया गया है। यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

अक्सर हम कोई भी चीज जब भी खराब हो जाती है तो उसे फेंक देते हैं। इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में बताया गया है कि कैसे इसका उपयोग घर की सजावट में कर सकते हैं।

यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के Nandan Bagan के दुर्गा पूजा पंडाल की है। यहां पर एक औरत के शरीर के महत्व को समझाया गया है। उसके शरीर को बड़े ही बारीकियों से बताया गया है। साथ ही यह भी दिख रहा है कि औरत बहुत शक्तिशाली है।

इसे देखकर साफ समझा जा सकता है कि यह एक औरत का गर्भ है। कहा जाता है कि इस धरती पर एक औरत सबसे अधिक ताकतवर होती है क्योंकि वह एक जान को जन्म देती है।

इस तस्वीर में इंसानी शरीर को समझाया गया है। कह सकते हैं कि भक्ति के साथ विज्ञान का भी यहां पर ज्ञान दिया जा रहा है।

इस बार बंगाल में अगर किसी पंडाल की सबसे अधिक चर्चा हो रही है तो यह कोलकाता का दुर्गा पूजा पंडाल है। यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को दर्शाया गया है। इस बार थीम में बुर्ज खलीफा को रखा गया है।

यह तस्वीर बंगाल के SUKHIA STREET के दुर्गा पूजा पंडाल की है। यहां पर सुंदर सी कला को दर्शाया गया है। कपड़ों और पुआल के सहारे कला को पेश किया गया है।

आधुनिक होती दुनिया के साथ हम अपनी घर की कला को भूल गए हैं। मतलब भारत की धरोहर को भूल गए हैं। इस पंडाल में हाथ की कला को दर्शाया गया है। इसके जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि हमारी कला हमारी धरोहर है।

इस पंडाल को दिल्ली के लोटस टेंपल के तर्ज पर बनाया गया है। इसे बनाने के लिए पूरी तरह से फूल का इस्तेमला किया गया है।

रंग बिरंगा पंडाल फूलों से सजा हुआ है। इसे सजाने के लिए फूलों और फलों का सहारा लिया गया है। पूरी तरह से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:

Dussehra: Neeraj Chopra की यह तस्वीर बनी आकर्षण का केंद्र, यात्रियों के स्वागत के लिए Mysore Railway Station तैयार

Navratri 2021: आज महानवमी, जानें हवन-पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here