पर्यावरण संरक्षण के लिए जहाजों के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने पर जोर, G20 की बैठक में लिया फैसला

G20:

0
67
G20 Summit Goa and Environment top news
G20 Summit Goa and Environment

G20: पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक के साथ-साथ अंतिम G20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक सोमवार को गोवा में शुरू हुई। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने “क्रूज पर्यटन को सतत और जिम्मेदार यात्रा के लिए एक मॉडल बनाना” विषय पर आयोजित पहले सत्र को संबोधित किया।जिसमें उन्होंने भारतीय क्रूज उद्योग की विशाल विकास क्षमता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के दौरान क्रूज पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अपने संबोधन के दौरान रेड्डी ने कहा कि भारतीय क्रूज उद्योग में अपार विकास संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि 7500 किलोमीटर की तटरेखा और एक विशाल नदी प्रणाली के साथ भारत संभावित क्रूज पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां इसके कई बेहतरीन पर्यटन स्थलों को अभी तक दुनिया के सामने प्रकट नहीं किया गया है। रेड्डी ने कहा कि पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करके जहाजों के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

G Kishan Reddy 2 min
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जी20 बैठक को संबोधित किया।

G20:साल 2050 तक कार्बन इमीशन जीरो करने का लक्ष्‍य

G20: इस दौरान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने साल 2050 तक शुद्ध शून्य कार्बन इमीशन जीरो करना लक्ष्‍य है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए भी विचार साझा किए गए। रेड्डी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पर्यटन में प्लास्टिक की एक सर्कुलर अर्थव्यस्था की ओर भारत सरकार बहुत अधिक जोर दे रही है और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत के पास दुनिया में हरित ऊर्जा की चौथी सबसे बड़ी क्षमता, चौथी सबसे बड़ी पवन ऊर्जा क्षमता और 5वीं सबसे बड़ी सौर स्थापित क्षमता है।
इससे पहले बैठक में हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का गोवा पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत किया गया। पर्यटन कार्य समूह की बैठक के दौरान G20 सदस्य देशों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभिन्न राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में क्रूज टूरिज्म, ग्लोबल टूरिज्म प्लास्टिक इनिशिएटिव और पब्लिक प्राइवेट सेक्टर की महत्वपूर्ण पहल भी शामिल हैं। गोवा में चौथी पर्यटन कार्य समूह की बैठक 19 से 20 जून तक, जबकि पर्यटन मंत्रियों की बैठक 21 से 22 जून तक आयोजित होगी।

G20: क्रूज पर्यटन के विकास पर चर्चा

आगामी सत्र के तहत देश में क्रूज पर्यटन के विकास में आ रही चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।भारत को क्रूज पर्यटन का केंद्र बनाने जैसे विषय पर चर्चा की जाएगी। क्रूज पर्यटन (तटीय, द्वीप, क्षेत्रीय और नौकायन) के कई पहलू, तटीय राज्यों के दृष्टिकोण, अंतर्देशीय जलमार्गों में निजी और सार्वजनिक हितधारक, नदी के किनारे के राज्यों पर दृष्टिकोण इस आयोजन के दौरान चर्चा के प्रमुख क्षेत्र होंगे। गोवा में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वैश्विक यात्रा और पर्यटन परिषद और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के सहयोग से एक सार्वजनिक निजी संवाद, अर्थव्यवस्थाओं के लिए यात्रा और पर्यटन का महत्व संगोष्‍ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

G20: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के मौके पर गोवा सरकार की ओर से एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के माध्‍यम से G-20 के तमाम पर्यटन मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने योगाभ्‍यास किया और इसके महत्‍व को समझा। इस दौरान सभी ने इसे एक आकर्षक अनुभव प्रदान करने वाला बताया। गोवा में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक और पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और क्षेत्र के सतत विकास को बढ़ावा देना है। गुजरात के कच्छ के रण में पहले पर्यटन कार्य समूह की बैठक आयोजित हुई थी जबकि दूसरी बैठक सिलीगुड़ी में और तीसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक श्रीनगर में आयोजित हुई थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here