भारत की ओर से फिल्म न्यूटन को ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। लेकिन प्रश्न ये उठता है कि क्या न्यूटन ऑस्कर लेने में सफल होगा? क्योंकि भारत के तरफ से ऑस्कर के घोषणा के बाद दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म एक ईरानी फिल्म से कॉपी किया गया है। माना जा रहा है कि फिल्म का विषय ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट से प्रेरित है। जिससे ऑस्कर में न्यूटन की मुश्किलें बढ़ सकती है।

बता दें ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट बाबक पयामी नेने ने डायरेक्ट की थी। फिल्म  2001 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों का विषय एक ही है और दोनों फिल्म के अहम किरदार की भूमिका सरकारी अधिकारी की  है जो विपरीत परिस्थितियों में चुनाव करातें हैं। ऐसे में फिल्म न्यूटन के कंटेट को लेकर सवाल उठ रहे हैं जिससे ऑस्कर में मुश्किलें खड़ी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म न्यूटन के निर्देशक इस फिल्म पर लगे आरोपों को खारिज कर रहे हैं।

दरअसल न्यूटन  दुर्गम नक्सली इलाके में मतदान के मुद्दे पर बनी है। अमित मासूरकर के निर्देशन में बनीं फिल्म में राजकुमार राव न्यूटन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक युवा सरकारी अधिकारी हैं जिन्हें चुनाव के दौरान एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान कराने लिए भेजा जाता है।

इस फिल्म में राजकुमार राव ने एक दमदार भूमिका निभाई है जिसे लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की जमकर सराहा है जिससे वे इस अवॉर्ड के दावेदारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। न्यूटन को ऑस्कर में भेजने का फैसला शुक्रवार को लिया गया। तेलुगू प्रोड्यूसर सीवी रेड्डी की अध्यक्षता में बनी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘न्यूटन को कमेटी ने 26 एंट्रीज में से सर्वसम्मति से चुना गया है। कमेटी में मौजूद सभी को यह फिल्म पसंद आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here