Somy Ali on Salman Khan: सलमान खान पर Ex गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- इनकी पूजा करना बंद करो प्लीज, ये औरतों को…

0
236
Somy Ali on Salman Khan
Somy Ali on Salman Khan

Somy Ali on Salman Khan: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं सोमी ने फिल्म मैंने प्यार किया का पोस्टर भी शेयर किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं सोमी अली ने तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा कि ‘यह महिलाओं के साथ मारपीट करता है, उन्होंने मेरे साथ ही नहीं कई लड़कियों के साथ किया हैl इसकी पूजा करना बंद करो, यह बीमार है, आपको ये आईडिया नहीं है।’ लेकिन कुछ समय बाद सोमी ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि सोमी का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इस पोस्ट ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल जरूर मचा दी है।

Somy Ali on Salman Khan
Somy Ali on Salman Khan

Somy Ali on Salman Khan: पहले सलमान ने ही मुझे I Love You कहा- सोमी अली

बता दें कि सोमी अली एक एक्ट्रेस होने के साथ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं। दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक इंटरव्यू में सोमी ने सलमान खान से ब्रेकअप करने का कारण भी बताया था।

उन्होंने कहा था कि सलमान ने उन्हें चीट किया था, इसलिए उन्होंने सलमान को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सलमान से ब्रेकअप को 20 साल हो गए हैं। सोमी अली ने आगे कहा था कि पहले सलमान ने ही उन्हें I Love You कहा था। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।सोमी अली अब बॉलीवुड में काम नहीं कर रही है। ब्रेकअप के बाद ही सोमी यूएस शिफ्ट हो गईं थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here