राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से विदेशी भाषी फिल्मों की श्रेणी में ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री मिल गई है। उन्होंने ट्विटर पर इस खबर को शेयर कर लिखा, ‘इस खबर को आपके साथ शेयर करके काफी खुश हूं। इस साल ऑस्कर के लिए ‘न्यूटन’ को भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री मिली है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।’

बता दें कि न्यूटन में राजकुमार ने अपनी लाजवाब ऐक्टिंग और अंदाज से किरदार को जीवंत बना दिया है। यह फिल्म एक युवा सरकारी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक नक्सल प्रभावित शहर में चुनावी कार्य करने के लिए भेजा जाता है। वहां उसके वैचारिक संघर्ष उसे अजीब सी स्थिति में पहुंचा देते हैं। अमित मासूरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव न्युटन कुमार के अनोखे किरदार में नजर आते हैं।

इसीलिए अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते वह इस अवॉर्ड के दावेदारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हालांकि इस फिल्म को जिस तरह क्रिटिक्स और दर्शकों की एक क्लास की जमकर तारीफें मिल रही हैं उसे देखकर पहले ही कहा जा रहा था कि फिल्म देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित फेस्टिवल में अपने नाम कई अवॉर्ड करने वाली है।

फिल्म में राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, अंजलि पाटिल, दानिश हुसैन और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं।

न्यूटन को ऑस्कर में भेजने का फैसला शुक्रवार को लिया गया। तेलुगू प्रोड्यूसर सीवी रेड्डी की अध्यक्षता में बनी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘न्यूटन को कमेटी ने 26 एंट्रीज में से सर्वसम्मति से चुना गया है। कमेटी में मौजूद सभी को यह फिल्म पसंद आई। फिल्म के डायरेक्टर अमित ने कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि इस फिल्म से छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है, लोगो का उसकी तरफ ध्यान जाएगा।’

वहीं इस फिल्म को महानायक अमिताभ बच्चन की भी तारीफ मिल गई है। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि नवीनतम रिलीज ‘न्यूटन’ आंख खोलने वाली फिल्म है और इसे देखना चाहिए। अमिताभ ने ट्वीट कर फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘न्यूटन’ वास्तविकता दर्शाती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “फिल्म ‘न्यूटन’ देखी, वास्तविकता दर्शाती इस फिल्म को देखने की आवश्यकता है…कई पहलुओं पर आंख खोलने वाली फिल्म है।”

वैसे अमिताभ शुरू से राहकुमार राव के अभिनय को सराहते रहे हैं। बिग बी ने  इससे पहले भी राजकुमार राव की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की भी तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने राजकुमार को एक हैंड रिटेन लेटर भी भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here