
Year Ender 2021: 2021 का यह अंतिम महीना चल रहा हैं ऐसे में Google India ने देश में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले ट्रेंड्स की अपनी लिस्ट जारी की हैं। जिन्हें 2021 में Google पर सबसे अधिक सर्च किया गया हैं। तो आइए देखते है किन किन के नाम शामिल हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा का हैं जिन्हें 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया हैं उसके बाद आर्यन खान, विक्की कौशल, राज कुंद्रा, शहनाज गिल,नताशा दलाल, पीवी सिंधु, सुशील कुमार सिद्धार्थ शुक्ला के नाम शामिल हैं।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मुंबई में एक क्रूज जहाज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था और बाद में अक्टूबर 2021 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। जिसके बाद से उन्हें लोग काफी सर्च करने लगे थे।

वहीं अभिनेत्री शहनाज गिल ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर के साथ सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि इस साल सितंबर में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया।

राज कुंद्रा की बात करे तो राज कुंद्रा को इस साल की शुरुआत में एक पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। और बाद में सितंबर 2021 में उन्हें जमानत दे दी गई थी जिस वजह से उन्होनें खुब सुर्खियां बटोरी थी।

विक्की कौशल जो कि 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, साल के छठे सबसे अधिक सर्च करने वाले व्यक्ति हैं। ‘सरदार उधम’ में अभिनेता का प्रदर्शन 2021 में हिंदी फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय में से एक था।

उसके बाद अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने सूची में 10 वें स्थान पर कब्जा कर लिया। नताशा और वरुण बचपन के दोस्त हैं और इस जोड़े ने जनवरी 2021 में शादी की थी।

इसके आलावा एलोन मस्क, पी वी सिंधु, बजरंग पुनिया, और सुशील कुमार 2021 में Google पर दस सबसे अधिक खोजे जाने वाली हस्तियों की सूची में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: टॉप 10 Youtube Trending वीडियो, जिसने 2021 में मचाया है धमाल, देखें लिस्ट
टॉप 10 Youtube म्यूजिक वीडियो, जिसने 2021 में मचाया है धमाल