BJP में शामिल होने के बाद क्या बोले Congress के पूर्व कद्दावर नेता RPN Singh?

0
362
RPN Singh
RPN Singh

Congress पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता RPN Singh आज मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैंं। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने Congress Party पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरानी वाली कांग्रेस अब नहीं बची है। बता दें कि मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस में उन्हें राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता था। कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा देने से पहले RPN Singh झारखंड के प्रभारी भी थे।

RPN Singh

प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करूंगा: RPN Singh

भाजपा में शामिल होने के बाद आर.पी.एन. सिंह ने कहा कि 32 सालों तक मैं एक पार्टी में ईमानदारी से रहा, लगन से मेहनत की। परन्तु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई ना वो सोच रह गई जहां से मैंने शुरूआत की थी। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा।

RPN Singh जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं : धर्मेंद्र प्रधान

RPN Singh ने आज दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में BJP की सदस्‍यता ली तो इस दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, BJP उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आर.पी.एन. सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।

मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ

RPN Singh

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए RPN Singh ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा था, ”आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद” उन्‍होंने यह भी लिखा था, ”यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here