UP Election 2022: सपा गठबंधन को समर्थन देने की बात से टिकैत परिवार का U-Turn, Rakesh Tikait ने योगी पर कसा तंज

0
182
UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बनते बिगड़ते समीकरण के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत समाजवादी पार्टी गठबंधन को समर्थन देने की बात से पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा है कि हम एक गैर राजनीतिक संगठन है और जो भी हमारे पास आएगा हम उसे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे। बताते चलें कि आज सुबह केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान नरेश टिकैत से मिलने उनके घर पहुंचे थे।

UP Election 2022: राकेश टिकैत का योगी आदित्यनाथ पर तंज

UP Election 2022
Rakesh Tikait

योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल पूछे जाने पर बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मैं चाहता हूं कि वो चुनाव जीत जाए। उन्होंने कहा कि किसी की भी सरकार बने लेकिन सभी बड़े नेता का चुनाव जीतना जरूरी है क्योंकि विपक्ष मजबूत होना चाहिए। किसी भी दल को समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी पार्टी का कोई विरोध नहीं है।

UP Election 2022: तेजी से बदल रहे हैं समीकरण?

UP Election 2022: 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने किसी भी बड़े दल से गठबंधन न करते हुए छोटे-छोटे क्षत्रपों को साधने का प्रयास किया है। बुधवार को अखिलेश यादव द्वारा बुलाए गए बैठक में राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के नेता पहुंचे थे। इस बीच बीजेपी में इस्तीफों का दौर चल रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा दारा सिंह चौहान , ब्रजेश प्रजापति ,अवतार सिंह बढाना, रोशनलाल वर्मा , भगवती प्रसाद सागर, मुकेश वर्मा, विनय शाक्य, धर्म सिंह सैनी, बाला प्रसाद अवस्थी ने पार्टी छोड़ दिया है। उम्मीद है कि ये सभी नेता सपा के साथ जाएंगे। इन सभी नेताओं का अपनी-अपनी जातियों में एक आधार माना जाता रहा है।

Election 2022 से संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here